ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान का पोस्ट और ड्रोन लॉन्च पैड तबाह

नई दिल्ली भारतीय सेना ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के एक पोस्ट और आतंकवादी लॉन्च पैड को पूरी तरह तबाह कर दिया है। यह वह पोस्ट है जहां से ट्यूब लॉन्च किए गए ड्रोन भारत में हमले के लिए भेजे जा रहे थे। यह पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर एक और करारा जवाब है।

दरअसल, पाकिस्तान द्वारा बिना किसी उकसावे के ड्रोन हमलों में वृद्धि की गई है। पाकिस्तान की इस हरकत पर भारतीय एयर डिफेंस ने त्वरित कार्रवाई की है। शनिवार सुबह लगभग 5 बजे, पंजाब के अमृतसर स्थित खासा कैंट इलाके में दुश्मन के कई सशस्त्र ड्रोन देखे गए। भारतीय वायु रक्षा यूनिट्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी दुश्मन ड्रोन को नष्ट कर दिया। भारतीय सेना के मुताबिक, पाकिस्तान द्वारा भारत की संप्रभुता का उल्लंघन और नागरिकों की सुरक्षा को खतरे में डालना पूरी तरह से अस्वीकार्य है। भारतीय सेना का कहना है कि वे दुश्मन की हर साजिश को नाकाम करेंगे।

सेना के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के बारामुला से लेकर गुजरात के भुज तक, पाकिस्तान से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर 26 स्थानों पर पाकिस्तान के ड्रोन देखे गए हैं। इन ड्रोन में से कई सशस्त्र ड्रोन बताए जा रहे हैं। ये ड्रोन सैन्य और नागरिक ठिकानों के लिए खतरा बन सकते थे। ड्रोन गतिविधियों की जानकारी जिन स्थानों से मिली है, उनमें बारामुला, श्रीनगर, अवंतीपोरा, नगरोटा, जम्मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुवारबेट और लखी नाला शामिल हैं।

श्रीनगर हवाई अड्डे और दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा एयरबेस समेत कई प्रतिष्ठानों पर इन ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया गया। इससे एक दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने के प्रयास को नाकाम कर दिया था। वहीं, पंजाब के फिरोजपुर में एक सशस्त्र ड्रोन ने एक नागरिक इलाके को निशाना बनाया, जिससे एक स्थानीय परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई है और इलाके को सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षित कर लिया गया है।

मौजूदा हालात को देखते हुए पूरी सतर्कता और सावधानी बरती जा रही है और सेना हाई अलर्ट पर है। भारतीय सशस्त्र बल पूर्ण सतर्कता की स्थिति में हैं और हर हवाई खतरे पर नजर रखी जा रही है। सभी संदिग्ध ड्रोन को काउंटर-ड्रोन सिस्टम के जरिए निष्क्रिय किया जा रहा है। सीमा क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, सुरक्षा बलों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता और सावधानी अत्यंत आवश्यक है।

–आईएएनएस

बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, कृषि विभाग अलर्ट मोड में: मंत्री रामकृपाल

पटना । बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बावजूद बिहार या देश के कृषि क्षेत्र पर किसी भी...

एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा की

जम्मू । जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को निशाना बनाने वाले मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ...

महबूबा मुफ्ती ने सीएम उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, ईरान मुद्दे पर देरी से निंदा को लेकर उठाए सवाल

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ इजरायली हमलों की निंदा की। इस पर जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा...

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर सीएम फडणवीस का बयान, बोले- स्थिति पूरी तरह सामान्य, नहीं लगेगा लॉकडाउन

मुंबई । पेट्रोल-डीजल की कमी और लॉकडाउन की अफवाहों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वर्तमान हालात पर कहा कि राज्य में किसी तरह की कोई कमी नहीं...

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, एक्साइज में कमी से होगी तेल कंपनियों के नुकसान की भरपाई : केंद्र

नई दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा और एक्साइज ड्यूटी में कमी को ग्राहकों को पास नहीं...

केरल हाईकोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, बी. गोपालकृष्णन के खिलाफ शिकायत दो महीने में निपटाई जाए

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह दो महीने के भीतर उस शिकायत पर विचार करे, जिसमें आरोप लगाया गया है कि...

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

ईरान पर हमलों को ऑस्ट्रेलिया में कम समर्थन, सेना भेजने का विरोध

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव की स्थिति बरकरार है। एक सर्वे से पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया की केवल 26...

ईरान युद्ध के नाम पर चैरिटी स्कैम, जम्मू-कश्मीर की अलगाववादी गतिविधियों में फंड इस्तेमाल होने का शक

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका-इजरायल में जारी हमलों के बीच भारत से डोनेशन की पहल की गई। भारत के लोगों ने ईरान की मदद के लिए इंसानियत के तौर...

झारखंड में बिजली दर बढ़ोतरी पर प्रतुल देवशाह ने उठाए सवाल, कहा- फैसला जनता पर बोझ डालने जैसा

रांची । झारखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए इसे 'शर्मनाक' फैसला बताया।...

एलपीजी संकट पर बोले सीएम योगी, लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है,...

गुजरात: यूसीसी बिल पास होने के बाद सीएम आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक

गांधीनगर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के आधिकारिक आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में वरिष्ठ...

admin

Read Previous

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पाकिस्तान की गोलाबारी में सरकारी अधिकारी की मौत, उमर अब्दुल्ला ने दी जानकारी

Read Next

जैसलमेर और बाड़मेर में लॉकडाउन जैसे हालात, पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com