‘ऑपरेशन सिंदूर’ का मकसद सिर्फ आतंकी ठिकानों को तबाह करना था : केसी त्यागी

नई दिल्ली । भारत-पाक के सीजफायर को लेकर विपक्ष के आरोपों पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने जोरदार पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को यह समझना होगा कि यह भारत-पाक युद्ध नहीं था। यह पहलगाम आतंकी हमले का षड्यंत्र रचने वालों के खिलाफ सीमित कार्रवाई थी। हमें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर प्रसन्नता है। भारतीय सेना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का संचालन करने में सफल रही है।

बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान जेडीयू नेता केसी त्यागी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की उन वीर महिलाओं को भी समर्पित था, जिनके पतियों ने लगातार राष्ट्र के लिए बलिदान दिया है, वहीं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘सिंदूर’ की गरिमा की रक्षा की गई है।

आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी की ओर से सीजफायर पर दिए बयान पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि मैं फिर से दोहराना चाहता हूं, यह कोई युद्ध नहीं था। यह पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों और उसके सरगनाओं को निशाना लेकर चलाया गया सीमित अभियान था।

एमपी के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर जेडीयू नेता ने कहा कि यह बयान आपत्तिजनक और अपमानजनक है, नारी का अपमान है। इसके लिए उन्हें समूचे देश की नारी शक्ति से माफी मांगनी चाहिए।

बता दें कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से एक्शन लेने की मांग की है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”भाजपा की मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने हमारी वीर बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में बेहद अपमानजनक, शर्मनाक और ओछी टिप्पणी की है। पहलगाम के आतंकी देश को बांटना चाहते थे, पर आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने में पूरे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान देश एकजुट था। बीजेपी-आरएसएस की मानसिकता महिला विरोधी रही है।”

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

admin

Read Previous

मान न मान मैं तेरा मेहमान : पाक-भारत संघर्ष के बीच भारत नहीं डाल रहा घास तो क्यों अमेरिका बन रहा ‘चौधरी’

Read Next

मुझे नहीं लगता कि विराट से ज्यादा टेस्ट फॉर्मेट के लिए कोई और कर सकता है: वॉन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com