एसआईआर चरण 2 : 98.79 प्रतिशत गणना फॉर्म वितरित, डिजिटलीकरण सिर्फ 15.98 प्रतिशत

नई दिल्ली । देश के 12 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण की प्रक्रिया जारी है। वोटर लिस्ट अपडेट करने के क्रम में निर्वाचन आयोग की तरफ से मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना फॉर्म (ईएफ) दिए जा रहे हैं। इसके अलावा मतदाता खुद भी ऑनलाइन गणना फॉर्म भर रहे हैं।

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बुधवार को चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चरण-2 में महत्वपूर्ण प्रगति की सूचना दी, जिसके तहत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 98.79 प्रतिशत गणना फॉर्म (ईएफ) पहले ही वितरित किए जा चुके हैं।

चुनाव आयोग की तरफ से बुधवार को यह जानकारी साझा की गई। जानकारी के अनुसार, कुल 50.97 करोड़ मतदाताओं में से कुल 50.35 करोड़ से ज्यादा गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं।

गोवा और लक्षद्वीप राज्यों ने 100 प्रतिशत वितरण हासिल किया, जबकि गुजरात (99.58 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (99.76 प्रतिशत), उत्तर प्रदेश (99.48 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (99.70 प्रतिशत), अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह (99.98 प्रतिशत), केरल (96.83 प्रतिशत), राजस्थान (99.16 प्रतिशत), और तमिलनाडु (95.16 प्रतिशत) में कवरेज हो चुका है।

हालांकि, डिजिटलीकरण की रफ्तार तुलनात्मक रूप से धीमी बनी हुई है। वितरित कुल गणना प्रपत्र में से, अब तक केवल 15.98 प्रतिशत (8.15 करोड़ फॉर्म) का ही डिजिटलीकरण किया गया है।

गोवा 48.50 प्रतिशत डिजिटलीकरण के साथ सबसे आगे है, उसके बाद राजस्थान 40.90 प्रतिशत और पुडुचेरी 27.34 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

उत्तर प्रदेश (3.77 प्रतिशत) और केरल (1.89 प्रतिशत) सहित कई बड़े राज्यों में वर्तमान में डिजिटलीकरण की दर कम है।

जानकारी में इस प्रक्रिया में शामिल कर्मियों की संख्या के बारे में भी बताया गया। गणना प्रपत्र वितरण की इस प्रक्रिया में 533,093 बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) और 1,041,291 बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) तैनात किए गए हैं।

चुनाव आयोग ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से क्षेत्र-स्तरीय सत्यापन में सहायता के लिए अतिरिक्त बीएलए नियुक्त करने का आग्रह किया है।

–आईएएनएस

वोट चोरी के आरोपों पर माफी मांगें राहुल गांधी, तमिलनाडु भाजपा प्रवक्ता ने साधा कांग्रेस पर निशाना

चेन्नई । बिहार चुनाव से शुरू हुआ वोट चोरी का मामला गर्माता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बिना किसी...

तेजस्वी यादव न सत्ता और न ही विपक्ष के नेता के लायक हैं: शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव न तो सत्ता के लायक हैं और न...

जब दुनिया मंदी की बात करती है, तो भारत प्रगति की गाथा लिखता है: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट की थीम "ट्रांसफॉर्मिंग टुमॉरो" पर बोलते हुए कहा कि...

हमें मस्जिद से नहीं, इसके नाम से आपत्ति है : सुकांत मजूमदार

नई दिल्ली । केंद्रीय राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार ने शनिवार को टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर की तरफ से 'बाबरी मस्जिद' बनाने के ऐलान पर प्रतिक्रिया दी। सुकांत मजूमदार ने...

इंडिगो की उड़ानें रद्द होने पर यात्रियों में भारी नाराजगी, कहा- यह ‘इडियट गो’ है

नई दिल्‍ली । इंडिगो एयरलाइंस ने शनिवार को 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी, जिससे हवाई यात्रा का संकट बढ़ गया। इससे हजारों पैसेंजर देश भर के एयरपोर्ट पर...

ममता बनर्जी ने विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर कहा, ‘सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी’

कोलकाता । विवादित ढांचा गिराए जाने के दिन को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) हर साल 'सद्भाव दिवस' ​​के रूप में मनाती है। शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने...

राष्ट्रपति पुतिन के डिनर में एलओपी को नहीं बुलाने पर मनोज झा बोले- दुनिया में गलत मैसेज गया

नई दिल्ली । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए रखे गए डिनर में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को नहीं बुलाने...

हिन्दुस्तान की धरती पर बाबरी मस्जिद कभी नहीं बन सकती: शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के द्वारा 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखे जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने जोरदार पलटवार...

संविधान की रक्षा भारत के लोग करते हैं : केसी त्यागी

नई दिल्ली । जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि बाबा...

रूस ने अपने सुदूर पूर्व और आर्कटिक क्षेत्र को भारत के लिए खोला, निवेश और व्यापार में इजाफा होगा

नई दिल्ली । रूस ने भारत के लिए अपने सुदूर पूर्व और आर्कटिक क्षेत्र को दोनों देशों के बीच निवेश और व्यापार बढ़ने के लिए खोल दिया है। यह जानकारी...

इंडिगो की उड़ानें रद्द और देरी पर बोले वारिस पठान- डीजीसीए तुरंत एक्‍शन ले

मुंबई । इंडिगो एयरलाइंस की लगातार उड़ानें रद्द होने और घंटों की देरी पर एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से...

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में बड़ा सुरक्षा अभ्यास, रेलवे स्टेशन और हाउसिंग कॉलोनी में मॉक ड्रिल

बारामुला । जम्मू-कश्मीर के बारामुला पुलिस ने शुक्रवार को जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल को परखने के लिए दो महत्वपूर्ण...

admin

Read Previous

पश्चिम बंगाल : जलपाईगुड़ी में आंगनवाड़ी वर्कर की खुदकुशी, सीएम ममता बनर्जी ने एसआईआर के दबाव को बताई वजह

Read Next

बुक्ड प्रॉपर्टी को बिजली कनेक्शन देने के मामले में ‘आप’ ने सरकार को घेरा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com