आरजीकर केस : ‘चोट लगी तो तस्वीर दिखाओ’, कुणाल घोष ने भाजपा पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने रविवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आरजीकर मेडिकल कॉलेज की घटना को भाजपा एक ‘राजनीतिक हथकंडा’ बना रही है। आरजीकर मेडिकल कॉलेज मामले के 1 साल पूरे होने पर विरोध प्रदर्शन में मृतिका की मां के सिर पर कथित चोट के मुद्दे पर कुणाल घोष ने कहा, “अगर सच में किसी के सिर पर चोट लगी है, तो कोई तस्वीर तो दिखाएं।

उन्होंने कहा, “इतने सारे मीडिया और मोबाइल फोन हैं, एक भी तस्वीर नहीं आई। अगर चोट लगती तो अस्पताल ले जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।”

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने जानबूझकर महिला डॉक्टर की मां को अपने प्रचार के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने अपने फोन से एक वीडियो भी दिखाया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता खुद कह रहे हैं कि उन्होंने कुछ नहीं किया, लेकिन वीडियो में कुछ लोग ताला तोड़ते नजर आ रहे हैं।

कुणाल घोष ने सवाल उठाया कि अगर ताला तोड़ा जा रहा है, तो पुलिस क्या करेगी। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के अंदरूनी कलह पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “पूरी भाजपा एंटी-सुवेंदु हो गई है। सवाल यह है कि शनिवार को नबन्ना अभियान के दौरान सुवेंदु अधिकारी के साथ कौन खड़ा था।”

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार द्वारा सियालदह स्टेशन का नाम बदलकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखने के बयान को लेकर भी कुणाल घोष ने तीखा जवाब दिया।

उन्होंने कहा, “अगर स्टेशन का नाम बदलना ही है, तो वह स्वामी विवेकानंद के नाम पर होना चाहिए। उन्होंने शिकागो में हिंदू धर्म का गौरव बढ़ाया। शिकागो से समुद्री मार्ग से लौटकर स्वामी विवेकानंद सियालदह स्टेशन पर पहुंचे थे। यह स्टेशन किसी के नाम पर होना चाहिए तो स्वामी विवेकानंद के नाम पर होना चाहिए।”

कुणाल घोष ने बिहार के एक निर्वाचन क्षेत्र में एक व्यक्ति के पास दो वोटर आईडी मिलने की घटना पर चुनाव आयोग को घेरा। उन्होंने कहा, “यह चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह सटीक वोटर लिस्ट तैयार करे।”

आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

ईसीआई ने ‘वोट चोरी’ के सबूत को किया खारिज, ‘लोगों को गुमराह कर रहे राहुल गांधी’

Read Next

‘केसरी चैप्टर 2’ के निर्माताओं पर भड़कीं ममता बनर्जी, क्रांतिकारी खुदीराम बोस का अपमान करने का लगाया आरोप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com