अगर पाकिस्तान ने कोई दुस्साहस किया तो हमारी सेना उसे तबाह कर देगी : मनोज सिन्हा

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को दावा किया कि अगर पाकिस्तान ने फिर से कोई दुस्साहस किया तो भारतीय सशस्त्र बल उसे तबाह कर देंगे।

जम्मू में अखिल जम्मू-कश्मीर जाट सभा को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि पाकिस्तान को चेतावनी दी गई है। अगर वह भविष्य में कोई दुस्साहस करता है तो हमारी सशस्त्र सेना इस आतंकवादी देश का खात्मा सुनिश्चित करेगी। मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि सशस्त्र आतंकवादियों, उनके समर्थकों और हमदर्दों के बीच कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। उनके कृत्यों का समान दंड दिया जाएगा।

अपने संबोधन में उन्होंने सशस्त्र बलों की वीरता पर भी प्रकाश डाला और जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद से पूरी तरह मुक्त करने के सरकार के संकल्प की पुष्टि की।

उन्होंने जाट समुदाय और समाज के सभी वर्गों से अपने संकल्प को मजबूत करने और शांति और सामाजिक ताने-बाने को खतरा पहुंचाने वाली विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने की अपील की।

उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने की आपकी जिम्मेदारी पहले से अधिक महत्वपूर्ण है। जाट समुदाय के पास वीरता, साहस और बलिदान की समृद्ध विरासत है। जाट समुदाय की एक बड़ी आबादी हमारी सीमाओं के पास रहती है, जो उन्हें देश की पहली रक्षा पंक्ति बनाती है। मुझे गर्व है कि मातृभूमि के प्रति आपकी भक्ति ने समाज में राष्ट्रवाद की भावना को और गहरा किया है।

उन्होंने पहलगाम हमले के पीड़ितों और पाकिस्तान की ओर से हुए गोलाबारी में मारे गए लोगों को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रभावित परिवारों के उचित पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने समाज को विभाजित करने की कोशिश कर रहे विभाजनकारी तत्वों से खतरे को पहचानने का आह्वान किया।

मनोज सिन्हा ने कहा कि हमें अपनी विविधता का जश्न मनाना चाहिए और विरोधी के नापाक इरादों को हराने के लिए एकता को बढ़ावा देना चाहिए। हमारे बहादुर सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के साथ वीरता की एक नई गाथा लिखी है।

उपराज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि लोगों का पवित्र कार्य एक एकीकृत और विकसित भारत के सपने को हकीकत में बदलना है और शक्तिशाली राष्ट्र का सपना संजोने वाले बहादुरों को सच्ची श्रद्धांजलि देना है।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में समानता के युग की शुरुआत करने और हाशिए पर पड़े समुदायों को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार भी व्यक्त किया।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

पुतिन का हेलीकॉप्टर यूक्रेनी ड्रोन के बीच फंस गया था, रूसी सेना अधिकारी ने की पुष्टि

Read Next

तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने से हैरान हूं : शत्रुघ्न सिन्हा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com