सचिन तेंदुलकर के बर्थडे पर लाडली सारा का प्यार भरा मैसेज, शेयर की बचपन की तस्वीरें

नई दिल्ली । क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उनकी लाडली बेटी सारा ने खास तरीके से उन्हें विश किया। सारा ने इंस्टाग्राम पर कई यादगार तस्वीरें शेयर की और कैप्शन में दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा।

सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की। पहली फोटो में वह बैठी हुई हैं और पापा सचिन पीछे से उनके कंधे पर हाथ रखकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। अन्य तस्वीरों में उनके बचपन की झलक है।

एक तस्वीर में वह अपने पापा के कंधे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। दोनों को एक दूसरे की कंपनी लुभा रही है। इसके अलावा, एक और तस्वीर में सचिन तेंदुलकर ने सारा को गोद में उठाया है, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रही हैं। पोस्ट की आखिरी तस्वीर में सारा के साथ उनके पापा और उनका भाई अर्जुन भी नजर आ रहे हैं। तीनों कैमरे की ओर प्यारी सी स्माइल दे रहे हैं। फैंस उनकी इन फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स के जरिए सचिन को जन्मदिन की बधाइयां भी दे रहे हैं।

सारा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”एक ऐसे व्यक्ति.. जिन्होंने मुझे किसी से डरना नहीं, बल्कि सभी का सम्मान करना सिखाया, जिन्होंने कई चोट के बावजूद मुझे उठाया, जिन्होंने मेरे फोटो शूट में अपना मजाकिया अंदाज शामिल किया, सबसे जरूरी बात, जिन्होंने मुझे मौज-मस्ती करना, खूब हंसना और लाइफ को एन्जॉय करना सिखाया, वह हैं मेरे बाबा… हैप्पी बर्थडे बाबा”

सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट छोड़े एक दशक से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन आज भी उनके द्वारा बनाए गए कई रिकॉर्ड्स को कोई तोड़ नहीं पाया है। उन्होंने अपने करियर में 100 से ज्यादा सेंचुरी लगाई और वनडे और टेस्ट मैच में 36 हजार के करीब रन बनाए। उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी भी शराब और तंबाकू का विज्ञापन नहीं किया। वे लाखों युवाओं की प्रेरणा हैं।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

यह हमला न केवल हिंदुओं या पर्यटकों पर, बल्कि पूरे देश पर हमला है : बीवाई विजयेंद्र

Read Next

फवाद खान की ‘अबीर गुलाल’ के बाद अब प्रभास की ‘फौजी’ का हो रहा विरोध, ये है बड़ा कारण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com