रोहित, कोहली बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध में टॉप ग्रेड पर बरकरार, अय्यर और किशन की वापसी

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2024-25 के लिए भारतीय पुरुष सीनियर टीम के खिलाड़ियों के सालाना अनुबंध का ऐलान किया है। खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर ए+, ए, बी और सी ग्रेड में बांटा गया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा सबसे ऊंचे ए+ ग्रेड में हैं।

श्रेयस अय्यर और ईशान किशन, जिन्हें 2023-24 में खराब प्रदर्शन और टीम में जगह न मिलने के कारण अनुबंध नहीं मिला था, उन्होंने 2024-25 की लिस्ट में वापसी की है। अय्यर ग्रेड बी में हैं और किशन ग्रेड सी में हैं। हाल ही में जिन खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जोड़ा गया है, वे सभी ‘सी’ ग्रेड में हैं। इनमें नीतीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल, अभिषेक शर्मा, सरफराज खान, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हुए रविचंद्रन अश्विन की जगह अब ऋषभ पंत को ‘ए’ कैटेगरी के कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है। इस कैटेगरी के बाकी पांच खिलाड़ी वही हैं जो पहले थे। पिछली बार पंत ‘बी’ कैटेगरी की लिस्ट में थे।

कुल मिलाकर 34 खिलाड़ियों को 2024-25 सीजन के लिए सालाना कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है, जिसमें 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक के प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया है।

बीसीसीआई के शीर्ष ग्रेड अनुबंध में मैच फीस और इंसेंटिव के अलावा सालाना 7 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। सबसे ऊपरी ग्रेड, यानी ग्रेड ए प्लस में मौजूद रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा भारतीय क्रिकेट के मजबूत स्तंभ हैं।

ग्रेड ए प्लस में चार खिलाड़ी- रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा

ग्रेड ए में छह खिलाड़ी शामिल हैं: मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत।

ग्रेड बी में पांच खिलाड़ी हैं: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर।

ग्रेड सी में शामिल 19 खिलाड़ी- रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नीतीश रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, आकाश दीप और हर्षित राणा।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

कश्मीर में ‘ग्राउंड जीरो’ की स्क्रीनिंग पर फिल्म के निर्देशक तेजस प्रभा ने कहा, ‘जैसे एक चक्र पूरा हुआ’

Read Next

दिल्ली के लिए ‘हीट एक्शन प्लान’ जारी, तीन हजार वाटर एटीएम, कूलिंग शेल्टर देंगे लोगों को राहत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com