राहुल द्रविड़: एक विनम्र खिलाड़ी, जिन्होंने बतौर कोच भारत को दिलाए वर्ल्ड कप खिताब

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट के आदर्श हैं। ‘द वॉल’ के नाम से प्रसिद्ध द्रविड़ अपनी मजबूत तकनीक, धैर्य अनुशासन और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। बतौर कोच उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई दिशा देते हुए सीनियर टीम के अलावा अंडर-19 टीम को वर्ल्ड कप खिताब जिताने में मदद की।

द्रविड़ की तकनीक और उनके धैर्य ने मुश्किल परिस्थितियों में भारत को जीत दिलाई। बतौर विकेटकीपर भी उनका प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ रहा।

11 जनवरी 1973 को इंदौर में जन्मे राहुल शरद द्रविड़ ने 1990/91 में फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत की, जिसके बाद 1992/93 में लिस्ट ए क्रिकेट खेलना शुरू किया। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए राहुल द्रविड़ ने साल 1996 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की।

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 3 अप्रैल 1996 को श्रीलंका के विरुद्ध मुकाबले के साथ वनडे करियर की शुरुआत की, जिसके बाद 20 जून को इंग्लैंड के खिलाफ मैच के साथ टेस्ट करियर शुरू किया। अपनी डेब्यू टेस्ट पारी में राहुल द्रविड़ ने लॉर्ड्स के मैदान पर 95 रन की पारी खेलकर मुकाबला ड्रॉ करवाया।

इसके बाद जनवरी 1997 में जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध एक ही मुकाबले में 148 और 81 रन बनाए। हालांकि, नवंबर-दिसंबर 1997 में लगातार दो मुकाबले में शतक लगाने से चूक गए। इसके बाद जनवरी 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 190 और 103* रन की पारी खेलकर मुकाबला ड्रॉ करवाया।

नवंबर 2000 में दिल्ली में खेले गए टेस्ट मैच में राहुल द्रविड़ के नाबाद दोहरे शतक को शायद ही कोई भूल सके। 200* रन की पारी के बाद द्रविड़ ने 70* रन बनाए थे।

साल 2003 में एडिलेड में, जब भारत ने एक पीढ़ी में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीता तो उस मुकाबले की दो पारियों में द्रविड़ ने 835 मिनट तक बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 233 और नाबाद 72 रन बनाए और भारत को 4 विकेट से जीता।

पाकिस्तान के खिलाफ अप्रैल 2004 में उन्होंने 12 घंटे क्रीज पर टिककर 270 रन बनाए। उनकी इस पारी की मदद से भारत ने पाकिस्तान में अपनी पहली सीरीज जीती। वनडे फॉर्मेट में 8 नवंबर 1999 को न्यूजीलैंड के खिलाफ 153 रन की पारी शायद ही कोई फैन भूल सके।

राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में 164 मैच खेले, जिसमें 52.31 की औसत के साथ 13,288 रन बनाए। इस दौरान 36 शतक और 63 अर्धशतक लगाए। वहीं, 344 वनडे मुकाबलों में द्रविड़ के नाम 12 शतक और 83 अर्धशतक के साथ 10,889 रन दर्ज हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 379 कैच लेने के अलावा, 14 स्टंपिंग भी कीं। उन्होंने फर्स्ट क्लास करियर में 23,794 और लिस्ट-ए करियर में 15,271 रन बनाए।

राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में 89 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच खेले, जिसमें 28.23 की औसत के साथ 2,174 रन बनाए। इस लीग में उनके नाम 11 अर्धशतक दर्ज हैं।

राहुल द्रविड़ ने बतौर कोच अनुशासन, निरंतरता और युवाओं पर भरोसे की मजबूत छाप छोड़ी। उनके कार्यकाल में भारत ने तीनों फॉर्मेट में प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट खेला, आईसीसी टूर्नामेंट्स में लगातार नॉकआउट तक पहुंचा और टेस्ट में मजबूत बेंच स्ट्रेंथ तैयार की। उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 की जीत के साथ भारतीय सीनियर टीम के कोच के तौर पर अपना कार्यकाल समाप्त किया।

अंडर-19 और इंडिया-ए अनुभव का लाभ भारत की सीनियर टीम को मिला, जिससे शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी निखरे। उनका कोचिंग कार्यकाल नतीजों के साथ-साथ दीर्घकालिक सोच के लिए याद किया जाता है। उनकी कोचिंग में भारतीय अंडर-19 टीम ने 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीता था, जबकि साल 2016 में यह टीम उपविजेता रही थी।

क्रिकेट में उत्कृष्ट योगदान के लिए राहुल द्रविड़ को साल 1998 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया, जिसके बाद वह साल 2004 में ‘आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ और ‘टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ भी चुने गए थे। साल 2004 में उन्हें ‘पद्म श्री’ और साल 2013 में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया।

–आईएएनएस

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

रणजी ट्रॉफी: पहली बार ट्रॉफी जीतने उतरेगा जम्मू-कश्मीर, नौवें खिताब पर कर्नाटक की निगाहें

हुबली । कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच 24 फरवरी से रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का फाइनल मैच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। एक ओर पारस डोगरा की...

टी20 विश्व कप: सूर्यकुमार यादव का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने यूएसए को दिया 162 का लक्ष्य

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत...

admin

Read Previous

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा-एनसीपी को चुनौती दी: सत्ता छोड़ो फिर एक-दूसरे पर लगाओ आरोप

Read Next

पूरे देश में कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ की शुरुआत की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com