बर्थडे स्पेशल : कभी हार्दिक पांड्या का विकल्प माने गए, चोट के चलते आईपीएल तक सिमट गया करियर

नई दिल्ली । साल 2018 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक ऑलराउंडर ने डेब्यू किया था। दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करने वाले और निचले क्रम में आकर बड़े-बड़े शॉट लगाने वाले इस खिलाड़ी को हार्दिक पांड्या का विकल्प माना गया। लेकिन, अब ये खिलाड़ी भारतीय टीम की योजनाओं से बाहर है और अक्सर आईपीएल में दिखता है। इनका नाम है दीपक चाहर।

दीपक चाहर का जन्म 7 अगस्त 1992 को आगरा में हुआ था। भारतीय टीम के लिए जब उन्होंने डेब्यू किया तो गेंदबाजी में विविधता और बड़े शॉट लगाने की क्षमता की वजह से उन्हें हार्दिक पांड्या का विकल्प माना जाने लगा। शुरुआती दौर में उन्हें मौके भी बहुत मिले और इस दौरान उनका प्रदर्शन भी संतोषजनक रहा। लेकिन खिलाड़ी के लिए प्रदर्शन के साथ जो सबसे अहम है, वो है फिटनेस। दीपक अपनी फिटनेस का ख्याल नहीं रख सके।

2018 में डेब्यू से लेकर अब तक कई बार वह इंजरी की वजह से राष्ट्रीय टीम से ड्रॉप हुए। वहीं, कई बार इंजरी की वजह से आईपीएल के पूरे सीजन से बाहर रहे। दीपक को वनडे और टी20 का बेहतर खिलाड़ी माना जाता है, लेकिन टीम में जगह बनाने को लेकर खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है। युवा खिलाड़ी भी आ रहे हैं। ऐसे में दीपक को अब राष्ट्रीय टीम में मौका नहीं मिल पा रहा।

दीपक को आखिरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई थी। हालांकि, निजी कारणों से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद से वह राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं।

इंजरी की वजह से वह आईपीएल 2022 से बाहर रहे। वहीं, फिटनेस खराब होने की वजह से 2023 और 2024 का पूरा सीजन नहीं खेल पाए। 2025 से पहले सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया था। 2025 में वह हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए खेले।

दीपक चाहर गेंदबाजी में अपनी विविधता के लिए जाने जाते हैं। शुरुआती ओवरों में इसी वजह से उन्हें अक्सर विकेट भी मिलते हैं। शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर और आईपीएल में दिखायी है। यही वजह थी कि लंबे समय तक वह आईपीएल में सीएसके की तेज गेंदबाजी का प्रमुख चेहरा थे।

32 साल के चाहर घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में सक्रिय हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी का रास्ता बंद नहीं हुआ है, लेकिन उन्हें अपनी फिटनेस और प्रदर्शन पर लगातार काम करना होगा। हालांकि उनका अबतक का करियर आईपीएल के आस-पास ही सिमटा है।

भारतीय टीम के लिए चाहर ने 13 वनडे में 16 विकेट लिए हैं और 2 अर्धशतक लगाते हुए 203 रन बनाए हैं। वहीं, 25 टी20 में उन्होंने 31 विकेट लिए हैं। वहीं, 2016 से 2025 के बीच 95 आईपीएल मैचों में दीपक ने 88 विकेट लिए हैं।

आईएएनएस

आईपीएल 2026: आयुष-शिवम की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके ने 5 विकेट खोकर बनाए 209 रन

चेन्नई । आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पहले...

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

नई दिल्ली | भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ...

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

admin

Read Previous

बिहार एसआईआर पर विपक्ष का हंगामा जारी, लेकिन चुनाव आयोग में अब तक एक भी आपत्ति नहीं दर्ज

Read Next

लखीमपुर-खीरी हिंसा मामला: आशीष मिश्रा पर गवाह को धमकाने का आरोप, सुप्रीम कोर्ट सख्त

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com