‘कोई आप पर पत्थर फेंके तो उस पर फूल फेंको, लेकिन गमले के साथ’, भारतीय क्रिकेट जगत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली । भारतीय खेल जगत की हस्तियों ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक पर प्रतिक्रिया दी है। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह व सुरेश रैना उन पहले खिलाड़ियों में शामिल रहे, जिन्होंने भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की खुलकर सराहना की।

यह ऑपरेशन 6 और 7 मई की रात को अंजाम दिया गया। सेना ने 9 ऐसे स्थानों पर सटीक हमला किया, जिन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए अहम माना जाता था। यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले (जिसमें 26 निर्दोष लोग मारे गए थे) के जवाब में की गई थी। अधिकारियों ने इसे “सोच-समझकर किया गया, संयमित लेकिन ठोस जवाब” बताया।

गौतम गंभीर, पूर्व क्रिकेटर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा और प्रज्ञान ओझा ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर सेना की तारीफ करते हुए “जय हिंद” लिखा।

राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर लिखा, “जय हिंद, यह हमारे निर्दोष भाइयों की निर्मम हत्या का जवाब है।”

सुरेश रैना ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस ऑपरेशन से जुड़ी तस्वीर साझा कर सेना का समर्थन किया।

सचिन तेंदुलकर ने भी एक्स पोस्ट पर लिखा, “भारत की ढाल उसके लोग हैं। इस दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हम एक टीम हैं!जय हिंद”

पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, अगर कोई आप पर पत्थर फेंके तो उसपर फूल फेंकों, लेकिन गमले के साथ। जय हिंद।

आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे वरुण चक्रवर्ती ने भी इस ऑपरेशन की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की।

पूर्व गेंदबाज चेतन शर्मा ने कहा, “जब बात सुरक्षा की हो, तो भारत संकोच नहीं करता। ऑपरेशन सिंदूर कोई जवाब नहीं, बल्कि एक सख्त संदेश है।”

पूर्व महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने भी कहा, “सटीकता, उद्देश्य और ताकत — भारत इसी तरह जवाब देता है।”

सेना के अनुसार, इस ऑपरेशन में जिन 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया, वे जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों से जुड़े थे। खास बात यह रही कि इस कार्रवाई में आम लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया और न ही पाकिस्तानी सेना की किसी संपत्ति को नुकसान हुआ। यह भारत की सीमित लेकिन मजबूत आतंकवाद विरोधी नीति को दर्शाता है।

यह कार्रवाई गहरी खुफिया जानकारी के बाद की गई। सरकार ने साफ कहा कि यह सिर्फ ताकत दिखाने के लिए नहीं, बल्कि आतंकियों को जवाबदेह ठहराने के लिए था। इसका उद्देश्य यह था कि बिना किसी बड़े संघर्ष में उलझे, आतंकियों के ठिकानों को खत्म किया जाए। देशभर में इस ऑपरेशन के बाद सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर, जय हिंद, इंडियन आर्मी जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

एयरस्ट्राइक पर चीन ने जताई फिक्र, दोनों देश से संयम बरतने की अपील

Read Next

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने की अधिकारियों के साथ बैठक, कहा- एकजुट और मजबूत रहें

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com