इकलौता बल्लेबाज, जिसके नाम एशेज में ‘5 हजार’ से ज्यादा रन

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच साल 1882 से अब तक एशेज में कुल 345 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान सिर्फ एक ऐसा बल्लेबाज है, जिसने ‘5 हजार’ रन के आंकड़े को छुआ।

यह रिकॉर्ड ‘डॉन ब्रैडमैन’ के नाम है। ऑस्ट्रेलिया के इस महानतम बल्लेबाज ने साल 1928 से 1948 के बीच एशेज में कुल 37 मुकाबले खेले, जिसकी 63 पारियों में 89.78 की औसत के साथ 5,028 रन बनाए।

इस दौरान ब्रैडमैन के बल्ले से 19 शतक और 12 अर्धशतक निकले। इस बीच उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 334 रन की पारी भी खेली। ब्रैडमैन ने एशेज में 400 से ज्यादा चौके लगाए हैं।

सर डॉन ब्रैडमैन के टेस्ट करियर को देखें, तो उन्होंने 52 मुकाबलों की 80 पारियों में 99.94 की औसत के साथ कुल 6,996 रन बनाए। इस दौरान ब्रैडमैन ने 29 शतक और 13 अर्धशतक अपने नाम किए। टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 99.94 रहा। टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ औसत के मामले में कोई अन्य बल्लेबाज ब्रैडमैन के आस-पास तक नहीं है।

एशेज में डॉन ब्रैडमैन के बाद सर्वाधिक रन जॉन बेरी हॉब्स के नाम हैं, जिन्होंने साल 1908 से 1930 के बीच 41 टेस्ट मुकाबलों में 54.26 की औसत के साथ 3,636 रन जुटाए।

स्टीव स्मिथ ने एशेज के 37 मुकाबलों में 56.01 की औसत के साथ 3,417 रन बनाए। वहीं, एलन बॉर्डर ने 55.55 के साथ 3,222 रन अपने नाम किए। एशेज सीरीज में 3 हजार रन का आंकड़ा छूने वालों में स्टीव वॉ (3,173) और डेविड इवोन गॉवर (3,037) का नाम भी शामिल है।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आगामी एशेज सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा, जिसके बाद 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में दूसरे मुकाबले की शुरुआत होगी। सीरीज का तीसरा मैच एडिलेड में 17 दिसंबर से खेला जाना है।

दोनों देश 26 दिसंबर से मेलबर्न में सीरीज का चौथा मुकाबला खेलेंगे। अंतिम मैच 4 जनवरी से सिडनी में आयोजित होगा।

एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 142 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि इंग्लैंड की टीम ने 110 मुकाबले जीते हैं।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

जर्मनी और नीदरलैंड ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया

Read Next

बांग्लादेशी लड़की की तस्करी में एनआईए ने 10 आरोपियों खिलाफ दायर की चार्जशीट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com