आईपीएल की तरह एसए 20 ने बदली साउथ अफ्रीकी क्रिकेट की तस्वीर: जैक्स कैलिस

नई दिल्ली । साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) टूर्नामेंट में पुरुषों की टीम में प्रतिस्पर्धात्मकता में हालिया बढ़ोतरी का श्रेय एसए-20 को दिया है। कैलिस का मानना है कि इसका वैसा ही असर देखने को मिला है, जैसा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का शुरुआती वर्षों में भारतीय क्रिकेट पर प्रभाव पड़ा था।

एसए 20 का आगामी सीजन 26 दिसंबर से 25 जनवरी के बीच खेला जाना है। इस लीग का चौथा सीजन ऐसे समय में है, जब साउथ अफ्रीकी पुरुष टीम आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

इस टीम ने कुछ महीनों पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अपने नाम की है। इससे पहले, साउथ अफ्रीकी टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंची थी। इसके बाद यह टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की उपविजेता रही।

कैलिस ने इस लीग को लेकर आईएएनएस से ​​कहा, “यह बहुत बड़ी बात है, क्योंकि यह कोई इत्तेफाक नहीं है कि हम अचानक इन आईसीसी टूर्नामेंट में बहुत प्रतिस्पर्धी हो गए हैं। जैसा कि मैंने पहले कहा, हम बस यही उम्मीद कर रहे थे कि ऐसा कुछ साउथ अफ्रीका में बहुत पहले आ जाए, क्योंकि हमने देखा है कि आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट के लिए क्या किया। भारतीय क्रिकेट के इतना मजबूत होने का एक कारण आईपीएल है।”

कैलिस ने कहा, “एसए 20 ने निश्चित रूप से हमें लगातार और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है, क्योंकि खिलाड़ी कुछ अधिक दबाव में खेल रहे हैं और क्रिकेट की गुणवत्ता भी बहुत अच्छी है। इसलिए इस लीग ने साउथ अफ्रीकी क्रिकेट आज जहां है और एसए 20 के आने के बाद पिछले 3 या 4 वर्षों में यह कितनी तेजी से आगे बढ़ा है, इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।”

31 वर्षीय कॉर्बिन बॉश पिछले साल से साउथ अफ्रीकी सेटअप में लगातार मौजूद रहे हैं। उन्होंने हाल ही में रांची में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 67 रन की पारी खेली। बॉश 2014 में साउथ अफ्रीका की अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं, लेकिन 30 साल की उम्र में उन्हें सीनियर टीम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का मौका मिला।

उन्होंने कहा, “कुछ साल पहले जब मैंने पहली बार उन्हें देखा था, तो मुझे हमेशा लगता था कि उनमें कुछ खास है। उन्हें आगे बढ़ने में थोड़ा समय लगा, लेकिन शुक्र है, वह कामयाब रहे। उन्होंने एक असली ऑलराउंडर के तौर पर आत्मविश्वास हासिल किया है, जो बैटिंग और बॉलिंग दोनों कर सकता है। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अलग-अलग रोल निभा सकते हैं। मैं उन्हें आगे बढ़ते हुए देखकर बहुत खुश हूं।”

–आईएएनएस

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

रणजी ट्रॉफी: पहली बार ट्रॉफी जीतने उतरेगा जम्मू-कश्मीर, नौवें खिताब पर कर्नाटक की निगाहें

हुबली । कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच 24 फरवरी से रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का फाइनल मैच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। एक ओर पारस डोगरा की...

टी20 विश्व कप: सूर्यकुमार यादव का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने यूएसए को दिया 162 का लक्ष्य

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत...

admin

Read Previous

शादी के बाद एक्ट्रेस सामंथा रुथ ने बहनों के लिए लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

Read Next

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव जीतने पर वीरेंद्र सचदेवा ने जनता का जताया आभार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com