आईपीएल 2025: करोड़ों के भारतीय क्रिकेटर, रंग जमाने में रहे फेल

नई दिल्ली । आईपीएल 2025 में महंगे क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, कोलकाता नाइट राइडर्स के उप कप्तान वेंकटेश अय्यर और सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन सीजन में अपने बल्ले से रंग जमाने में फेल नजर आए हैं।

आईपीएल में अब तक कुल 40 मैच खेले जा चुके हैं और लगभग टूर्नामेंट का आधा सफर पूरा हो चुका है। लेकिन, आईपीएल के इस सीजन में करोड़ों रुपये के यह भारतीय खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी की छाप छोड़ने में सफल नहीं रहे हैं। जिससे इनकी टीम को भी खामियाजा उठाना पड़ रहा है।

ऋषभ पंत आईपीएल 2025 में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ में खरीदा। टीम मैनेजमेंट को उन पर भरोसा था कि वह अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करेंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ है। पंत ने 9 मैच की 8 पारियों में 106 रन बनाए। इस सीजन पंत के बल्ले से एकमात्र हाफ सेंचुरी आई। वह अब तक टूर्नामेंट में 8 चौके और पांच छक्के ही लगा पाए हैं।

आईपीएल 2025 के प्वाइंट टेबल में सातवें नंबर पर खिसक चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स के उप कप्तान वेंकटेश अय्यर का बल्ला भी इस सीजन खामोश ही है। अय्यर को जिस भरोसे के साथ टीम मैनेजमेंट ने 23.75 करोड़ में खरीदा। अय्यर उस भरोसे पर खरे नहीं उतरे हैं। अय्यर ने 8 मैच की 8 पारियों में कुल 135 रन बनाए। अय्यर के बल्ले से एक मात्र स्कोर 60 रन का आया। वह कई अहम मैचों में टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा पाए।

सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 106 रनों की पारी खेलने के बाद खामोश हो गया है। पूर्व मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को हैदराबाद की टीम मैनेजमेंट ने भरोसा दिखाते हुए 11 करोड़ 25 लाख में खरीदा। लेकिन, ईशान अपनी बल्लेबाजी से लगातार अपने फैंस और टीम मैनेजमेंट को निराश ही कर रहे हैं।

ईशान ने सात मैच की सात पारियों में 138 रन बनाए। अगर पहले मैच का पारी को इससे अलग कर दिया जाए तो किशन के बल्ले से छह मैचों में सिर्फ 32 रन ही निकले। ईशान किशन की खराब फॉर्म के चलते सनराइजर्स हैदराबाद को भी नुकसान हो रहा है। हैदराबाद की टीम प्वाइंट टेबल में 9वें स्थान पर है।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने दिया पहलगाम हमले को अंजाम, सुरक्षा बल देंगे माकूल जवाब : अजय आलोक

Read Next

‘ऑपरेशन जेपेलिन’ : अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग की दुकान पर लगा दिया ताला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com