जब भी लोगों ने धोनी पर सवाल उठाए, उन्होंने अपने खेल से सबको चुप करा दिया : गावस्कर

कोलकाता । चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ करने जा रही है। यह मुकाबला खास होगा क्योंकि दोनों टीमें पांच-पांच बार की चैंपियन हैं। लेकिन सबसे ज्यादा नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर रहेंगी, जो अब भी इस टूर्नामेंट के अहम खिलाड़ी हैं।

धोनी के इस सीजन में खेलने को लेकर कई तरह की अटकलें थीं, लेकिन भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा कि जब भी लोगों ने धोनी पर सवाल उठाए, उन्होंने अपने खेल से सबको चुप करा दिया।

धोनी जुलाई में 44 साल के हो जाएंगे और यह उनका लगातार 18वां आईपीएल सीजन होगा। इनमें से 16 सीजन उन्होंने सीएसके के लिए खेले हैं। उन्होंने अब तक 264 मुकाबलों में 5243 रन बनाए हैं और आईपीएल के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर हैं। उनके नाम 24 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

सुनील गावस्कर ने जियोहॉटस्टार से बातचीत में कहा, “हम धोनी दबाव क्यों डालें? जब भी लोगों ने उनकी क्षमता पर संदेह किया, उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन से जवाब दिया। इस उम्र में भी वह नेट्स में छक्के जड़ रहे हैं। उनके लिए उम्र महज एक संख्या है।”

रविवार को जब धोनी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे, तो उन्हें सीएसके के लिए 250 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ दो छक्कों की जरूरत होगी। धोनी ने सीएसके की कप्तानी करते हुए 212 मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें 128 मुकाबलों में जीत और 82 में हार मिली है।

धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे क्रिस गेल (357), रोहित शर्मा (280) और विराट कोहली (272) हैं।

धोनी 2008 से सीएसके के साथ जुड़े हुए हैं और टीम को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं। हालांकि, 2016 और 2017 में स्पॉट फिक्सिंग विवाद के कारण जब टीम निलंबित हुई थी, तब वह कुछ समय के लिए अलग हुए थे। पिछले साल आईपीएल मेगा नीलामी में सीएसके ने उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर टीम में रखा है क्योंकि वह पिछले पांच साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने मुंबई और चेन्नई के इस मुकाबले को ‘एल क्लासिको’ कहा। उन्होंने कहा, “यह दोनों टीमें आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी हैं। चेन्नई अपने घरेलू मैदान चेपॉक पर मुंबई पर हावी रही है, जैसे मुंबई अपने वानखेड़े स्टेडियम में सीएसके पर भारी पड़ती है।”

यह दोनों टीमें अब तक 37 बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें मुंबई ने 20 और चेन्नई ने 17 मुकाबले जीते हैं। हालांकि, पिछले साल खेले गए एकमात्र मैच में सीएसके ने मुंबई को 20 रनों से हराया था।

हेडन ने आगे कहा, “सीएसके की स्पिन गेंदबाजी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभाएगी। खासकर तब, जब टीम के पुराने साथी रविचंद्रन अश्विन भी वापस लौट आए हैं। चेपॉक की पिच फिरकी गेंदबाजों की मदद कर सकती है।”

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर अनिल देशमुख ने कहा- सच सबके सामने आ गया

Read Next

नक्सली हमले में शहीद एसआई को राज्यपाल गंगवार और सीएम हेमंत ने दी श्रद्धांजलि, बोले-शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com