विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक के लिए विश्वनाथन आनंद ने दी वैशाली को बधाई

नई दिल्ली । भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली ने 2024 का अंत यादगार बना दिया। उन्होंने महिलाओं की विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

वैशाली ने टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में चीन की झू जिनर को हराया, लेकिन सेमीफाइनल में चीन की ही जू वेनजुन से हार गईं, जो बाद में चैंपियन बनीं।

क्वार्टरफाइनल में, वैशाली ने झू जिनर को 2.5-1.5 से मात दी। लेकिन सेमीफाइनल में उन्हें जू वेनजुन के खिलाफ 0.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा। जू वेनजुन ने फाइनल में अपनी साथी खिलाड़ी लेई टिंगजी को 3.5-2.5 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

वैशाली की इस उपलब्धि पर भारतीय शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद ने उनकी जमकर तारीफ की। आनंद, जो फिलहाल अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ के उपाध्यक्ष हैं, ने कहा, “वैशाली को कांस्य पदक जीतने की बधाई। यह उनकी जबरदस्त मेहनत और प्रतिभा का नतीजा है। वेस्टब्रिज आनंद चेस अकादमी की हमारी मेंटी ने हमें गर्व महसूस कराया है।”

उन्होंने कोनेरू हम्पी की भी सराहना की, जिन्होंने रैपिड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। आनंद ने कहा, “2024 को खत्म करने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता। हमें गर्व है कि हमारे पास एक विश्व चैंपियन (हम्पी) और एक कांस्य पदक विजेता (वैशाली) हैं!”

महिला वर्ग में चीन की जू वेनजुन और लेई टिंगजी ने फाइनल में जगह बनाई। जू ने अपनी बेहतरीन रणनीति से खिताब जीता। वहीं, पुरुष वर्ग में कार्लसन और नेपोम्नियाच्ची का रोमांचक मुकाबला हुआ। ओपन वर्ग में मैग्नस कार्लसन और इयान नेपोम्नियाच्ची के बीच खिताब साझा किया गया।

कार्लसन ने दिन की शुरुआत हांस नीमन्न के खिलाफ हार से की, लेकिन जल्द वापसी करते हुए जान-क्रिजटोफ डूडा को हराकर फाइनल में पहुंचे। वहीं, नेपोम्नियाच्ची ने रैपिड चैंपियन वोलोदार मर्जिन और वेसली सो को हराकर अपनी जगह पक्की की।

फाइनल में कार्लसन ने 2-0 की बढ़त ले ली थी, लेकिन नेपोम्नियाच्ची ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 2-2 कर दिया। इसके बाद टाईब्रेक में तीन बेहद रोमांचक मुकाबले हुए, लेकिन दोनों खिलाड़ी बराबरी पर रहे, और खिताब साझा किया गया।

–आईएएनएस

5 बल्लेबाज, जिनके नाम भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के

नई दिल्ली । भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज 9 दिसंबर से शुरू होगी। दोनों देशों ने अब तक कुल 31 मैच खेले हैं, जिसमें...

एमएलएस कप जीतने के बाद लियोनल मेसी ने मियामी के दृढ़ संकल्प की तारीफ की

नई दिल्ली । इंटर मियामी के कप्तान लियोनेल मेसी ने क्लब की एमएलएस कप जीत का श्रेय अपने साथियों के दृढ़ संकल्प को दिया है। उन्होंने कहा कि टीम ने...

आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर : एम15 ग्वालियर के सेमीफाइनल में पहुंचे दिग्विजय प्रताप सिंह

ग्वालियर । दिग्विजय प्रताप सिंह ने कजाकिस्तान के चौथे सीड ग्रिगोरी लोमाकिन को सीधे सेटों में शिकस्त देकर आईटीएफ मेंस वर्ल्ड टेनिस टूर एम15 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह...

ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर नहीं हुए हैं पैट कमिंस: स्टीव स्मिथ

ब्रिसबेन । ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज (2024-25) का दूसरा टेस्ट ब्रिसबेन में गुरुवार से शुरू हो रहा है। पैट कमिंस इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन का हिस्सा...

आईपीएल की तरह एसए 20 ने बदली साउथ अफ्रीकी क्रिकेट की तस्वीर: जैक्स कैलिस

नई दिल्ली । साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) टूर्नामेंट में पुरुषों की टीम में प्रतिस्पर्धात्मकता में हालिया बढ़ोतरी का श्रेय एसए-20 को दिया...

भारत बनाम साउथ अफ्रीका : वनडे सीरीज के पहले ही मैच में इतिहास रचेगी रोहित-कोहली की जोड़ी

नई दिल्ली । भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला रांची में आयोजित होगा। इस मैच के साथ विराट...

गुवाहाटी टेस्ट : सेनुरन मुथुसामी ने लगाया टेस्ट करियर का पहला शतक, साउथ अफ्रीका 400 के पार

गुवाहाटी । सेनुरन मुथुसामी की शतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में विशाल स्कोर की ओर अपने कदम बढ़ा दिए...

अंचिता शेउली : बचपन में पिता को खोया, घर चलाने के लिए मां के साथ मिलकर किया काम, चुनौतियों से लड़कर वेटलिफ्टर बने

नई दिल्ली । वेटलिफ्टर अंचिता शेउली ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने दमखम के बूते पहचान बनाई है। इस युवा प्रतिभा ने कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। शेउली...

एशेज : सिर्फ 2 दिनों में खत्म हुआ पर्थ टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

पर्थ । ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ स्टेडियम में खेले गए एशेज सीरीज 2025-26 के पहले मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ...

गौतम गंभीर को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट से कोविड दवा मामले में दर्ज केस हुआ खारिज

नई दिल्ली । भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व सांसद गौतम गंभीर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने गौतम गंभीर,...

इकलौता बल्लेबाज, जिसके नाम एशेज में ‘5 हजार’ से ज्यादा रन

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच साल 1882 से अब तक एशेज में कुल 345 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान सिर्फ एक ऐसा बल्लेबाज है, जिसने...

जर्मनी और नीदरलैंड ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया

नई दिल्ली । स्लोवाकिया को 6-0 से शिकस्त देकर जर्मनी ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यूरोपीय दिग्गजों के साथ नीदरलैंड्स भी विश्व कप में...

admin

Read Previous

रवीना टंडन ने नए साल पर सलमान खान के साथ गुजारे पुराने पलों को किया याद

Read Next

बिहार के मंत्री रत्नेश सदा सड़क हादसे में जख्मी, चार सुरक्षा गार्ड भी घायल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com