गावस्कर का धोनी का ऑटोग्राफ लेना, सबसे यादगार पल

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग खिलाड़ियों के असाधारण प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। मौजूदा 2023 सीजन में भी कुछ अद्भुत क्षण आया है, जब खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकोंे को दातों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। टूर्नामेंट में प्रशंसकों ने दिल को छू लेने वाले पलों का आनंद लिया और कई ऐतिहासिक घटनाएं भी देखी।

चाहे वह चेपॉक में सीएसके के कप्तान का ऑटोग्राफ लेने वाले महान सुनील गावस्कर हों या रिंकू सिंह का ऐतिहासिक पल, इस साल के आईपीएल ने प्रशंसकों को कई पल संजोए हैं।

लीग चरण के अपने अंत तक पहुंचने के साथ, आईएएनएस आईपीएल 2023 के अब तक के कुछ शीर्ष पलों पर एक नजर डालता है।

गावस्कर को ऑटोग्राफ देते धोनी

महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर के लिए यह एक भावनात्मक क्षण था, जब उन्होंने चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के आखिरी लीग मैच के दौरान एमएस धोनी से अपनी शर्ट पर ऑटोग्राफ लिया।

आईपीएल 2023 के अपने आखिरी घरेलू खेल में कोलकाता नाइट राइडर्स से छह विकेट से हार के बावजूद, रविवार चेन्नई सुपर किंग्स और उनके प्रशंसकों के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक विशेष अवसर था।

चूंकि यह सीएसके का सीजन का आखिरी घरेलू मैच था, धोनी ने अपने साथियों के साथ चेपॉक में लैप ऑफ ऑनर करने का फैसला किया। जैसे ही सीएसके के खिलाड़ी अपने घरेलू स्टेडियम में घूमे, गावस्कर ने खिलाड़ियों के झुंड का पीछा किया और सीएसके के कप्तान धोनी से उनका ऑटोग्राफ मांगा। पूर्व भारतीय कप्तान ने धोनी को अपनी शर्ट पर ऑटोग्राफ देने के लिए कहा, जो कि खेल के एक दिग्गज से दूसरे को भावभीनी श्रद्धांजलि थी।

गावस्कर ने अपनी आवेगी कार्रवाई के पीछे के असली कारण का खुलासा किया और जब धोनी उन्हें ऑटोग्राफ दे रहे थे, तो वह भावुक क्यों हो गए।

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स को बताया, जब मुझे पता चला कि चेन्नई सुपर किंग्स और एमएस धोनी चेपॉक में लैप ऑफ ऑनर के लिए जा रहे हैं, तो मैंने एक विशेष स्मृति बनाने का फैसला किया। इसलिए मैं एमएसडी की ओर उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए दौड़ा। यह उनका चेपॉक में आखिरी घरेलू मैच था।

उन्होंने कहा, बेशक, उसे यहां खेलने का मौका मिलेगा, अगर सीएसके प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करता है। लेकिन मैंने उस पल को खास बनाने का फैसला किया। मैं काफी भाग्यशाली था कि कैमरा यूनिट में किसी के पास मार्कर पेन था। इसलिए, मैं उस व्यक्ति का भी उसका शुक्रगुजार हूं।

73 वर्षीय गावस्कर ने धोनी के हावभाव की सराहना की और भारतीय क्रिकेट में उनकी विरासत के लिए सीएसके के कप्तान की सराहना की।

उन्होंने कहा, मैं माही के पास गया और उनसे उस शर्ट पर हस्ताक्षर करने का अनुरोध किया, जो मैंने पहनी हुई थी। यह स्वीकार करना उनके लिए बहुत अच्छा था। यह मेरे लिए बहुत ही भावुक क्षण था क्योंकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान दिया है।

रिंकू के पांच छक्के

यह एक अविश्वसनीय क्षण था, जब कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज यश दयाल की गेदों पर लगातार पांच छक्का लगाकर चमत्कारिक प्रदर्शन किया।

निस्संदेह, डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ रिंकू के अंतिम ओवर की वीरता को क्रिकेट इतिहास की किताबों में सुनहरे शब्दों में उकेरा जाएगा और यह यकीनन आईपीएल के इतिहास के सबसे अच्छे पलों में से एक है।

अंतिम 5 गेंदों में 28 रनों की जरूरत थी, किसी को केकेआर की जीत की उम्मीद नहीं थी, लेकिन रिंकू ने असंभव को संभव बना दिया। उसके बाद बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने केकेआर के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, दुनिया को दिखा दिया कि यह अचानक नहीं था।

अर्जुन तेंदुलकर का पहला आईपीएल विकेट

दो सीजन के लिए डगआउट में अपने मौके की प्रतीक्षा में, महान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन के पास आखिरकार आईपीएल का बड़ा पल था, जब उन्होंने आईपीएल में अपना पहला विकेट हासिल किया।

18 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में, मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने आखिरी ओवर में 20 रनों का बचाव करते हुए केवल पांच रन दिए और एसआरएच के बल्लेबाज भुवनेश्वर कुमार को आउट किया।

यह कई भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों, अर्जुन के साथ-साथ सचिन तेंदुलकर के लिए भी अविष्मरणीय क्षण था, जिन्होंने इसे देखने के लिए वर्षों तक इंतजार किया।

कोहली-धोनी का मिलन

आरसीबी और सीएसके के बीच कड़ी प्रतिद्वंदिता के बाद, मैदान पर धोनी-कोहली की मुलाकात की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया। जब भी, प्रतिष्ठित जोड़ी साथ आई, इसने दुनिया भर के प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

भारत के पूर्व कप्तान कोहली ने खेल के बाद धोनी को गले लगाते हुए खुद की एक तस्वीर साझा की, जो दोनों के बीच सौहार्द को दर्शाता है।

एलएसजी की आखिरी गेंद पर एक विकेट से जीत

लखनऊ सुपर जॉयंट्स की रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आखिरी गेंद पर मिली जीत में वह सारा रोमांच था, जिसने हर किसी को अपनी सीट से बांधे रखा था।

जैसा कि आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल नॉन-स्ट्राइकर एंड पर अंतिम गेंद पर रन आउट के प्रयास में चूक गए, जबकि एलएसजी को एक रन चाहिए था, आवेश खान और रवि बिश्नोई ने एक बाई चुराई और एलएसजी ने एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।

दबाव में लड़खड़ा रहे अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक और आवेश व रवि ने एलएसजी को अविष्मरणीय जीत दिलाई।

–आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

admin

Read Previous

ये हैं आईपीएल 2023 के टॉप सिक्स प्लेअर

Read Next

यूपी : देवरिया में कार-ट्रक की टक्कर में 5 की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com