बिग बैश लीग के लिए मेलबर्न स्टार्स से जुड़ेंगे वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर आंद्रे रसेल

मेलबर्न: बिग बैश लीग (बीबीएल) की ओर से मेलबर्न स्टार्स ने बुधवार को घोषणा की है कि वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल लीग के मौजूदा सत्र के लिए टीम में शामिल होंगे। रसेल पांच मैच खेलेंगे। कैस अहमद, जो क्लार्क , सैयद फरीदौन और हारिस रउफ के बाद इस सीजन में ‘स्टार्स’ के लिए पांचवें खिलाड़ी के रूप में हस्ताक्षर करेंगे।

मुख्य कोच डेविड हसी ने कहा “रसेल स्टार्स के लिए पहला मैच शुक्रवार को उनके पिछले बीबीएल क्लब सिडनी थंडर के खिलाफ खेलेंगे। हम चाहते हैं कि हमारा स्टार्स परिवार एमसीजी में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को एक्शन मोड में देखे।”

रसेल ने 2014 से 2017 तक तीन सीजन में बीबीएल में अपना अच्छा प्रदर्शन किया था। रसेल ने थंडर के लिए तीन सीजन में 19 मैच खेले, बीबीएल में उनका आखिरी मैच जनवरी 2017 में था। बीबीएल में उन्होंने 17 पारियों में 166.29 के स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए हैं, जिसमें 21 छक्के शामिल हैं। वहीं, गेंदबाजी से उन्होंने 7.97 की इकॉनमी रेट से 23 विकेट लिए हैं।

सिडनी में आने के बाद रसेल वर्तमान में 72 घंटे के लिए होम क्वारंटीन में हैं। उन्होंने अपनी टीम डेक्कन ग्लैडिएटर्स को अबू धाबी में टी10 लीग खिताब पाने के लिए सिर्फ 32 गेंदों पर नाबाद 90 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब जीता। रसेल को हाल ही में आईपीएल के 2022 सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिटेन किया था।

–आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

editors

Read Previous

केरल के शैक्षणिक परिसरों में नशा मुक्ति क्लबों की होगी स्थापना

Read Next

‘बिग बॉस 15’: मीशा अय्यर ने कहा, ये शो खुद को साबित करने के लिए उनके लिए सबसे बड़ा मौका

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com