टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की बल्लेबाजी को सचिन ने सराहा

मुंबई, 4 नवंबर (आईएएनएस)| आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में बुधवार को भारत की बल्लेबाजी की बदौलत अफगानिस्तान को 66 रनों से मात दी। इसे लेकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने भारत की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और केएल राहुल की बल्लेबाजी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दोनों ने जिस तरह से शुरुआत दी, उससे मैं काफी प्रभावित हूं। तीसरे मैच में भारत के बल्लेबाज, रोहित शर्मा (47 गेंदों में 74 रन), केएल राहुल (48 गेंदों में 69 रन), हार्दिक पांड्या (13 गेंदों पर नाबाद 35) और ऋषभ पंत (13 गेंदों पर नाबाद 27) रन बनाए थे। इस वजह से टीम ने 20 ओवरों में 210/2 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस पहाड़ जैसे लक्ष्य पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 20 ओवरों में 144/7 रन ही बना सकी।

उन्होंने कहा, “भारतीयों बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान को बेहतरीन तरीके से खेला, जिससे राशिद को अपने चार ओवरों में 35-36 रन देने पड़े।

रोहित और राहुल की शानदार बल्लेबाजी की वजह से भारत ने एक अहम मैच में जीत हासिल की। तेंदुलकर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, भारतीय टीम को इस मैच को जीतने की सख्त जरूरत थी। उन्होंने कहा कि आखिरी 3.3 ओवरों में ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के बीच साझेदारी ने टीम का स्कोर पहाड़ जैसा बना दिया।”

तेंदुलकर ने कहा, “बुधवार को मोहम्मद नबी के खिलाफ रोहित शर्मा ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे मैं ज्यादा प्रभावित हूं। क्योंकि नबी आमतौर पर एक आउट स्विंगर के रूप में गेंद फेंकने में माहिर है और रोहित उनके सामने कभी ऐसा नहीं खेले थे।”

उन्होंने कहा, “आज मुझे रोहित के बारे में जो सबसे अच्छी बात लगी, वह यह है कि जिस तरह से उन्होंने ऑफ स्पिनर नबी को अंदर-बाहर (शॉट) खेला। उनके अनुभव ने उनकी इस स्थिति में मदद की। उन्होंने राहुल के साथ मिलकर कुछ अच्छे शॉर्ट खेले। इस समय वह खेल रहे थे, वे बहुत शांत लग रहे थे।”

उन्होंने रन चुराने के लिए भारतीय सलामी बल्लेबाजों की भी सराहना की। क्योंकि वे ज्यादातर मौके पर ऐसा करते नहीं दिखाई देते। तेंदुलकर ने कहा, “सलामी जोड़ी के रूप में सिंगर डबल रन लेना वास्तव में प्रभावशाली था। आमतौर पर पावरप्ले के दौरान बाउंड्री लगाने के बारे में सोचने पर सिंगल और डबल्स से चूक जाते हैं। लेकिन आज ऐसा देखने को नहीं मिला।”

तेंदुलकर को लगा था कि शुरुआत के ओवरों में अफगानिस्तान दोनों छोर से स्पिन गेंदबाजों को लगाकर भारत के एक-दो विकेट जल्द गिरा देगी। क्योंकि पिच पर स्पिनरों और सीमरों को मदद मिलने की उम्मीद थी।

क्रिकेट के भगवान ने कहा, “अफगानिस्तान ने शुरू से ही गलत फैसले लिए क्योंकि उन्होंने ज्यादातर मैचों में स्पिनरों के साथ शुरुआत की थी। पिच पर घास होने के कारण आप आमतौर पर स्पिनर्स से शुरुआत कर सकते हो। वहीं, मैं कह सकता हूं कि इस स्थिति में आपके तेज गेंदबाज को भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था। ”

–आईएएनएस

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

आईपीएल 2026: ‘गुजरात का दिल, शुभमन गिल,’ एसआरएच के खिलाफ जीटी को सपोर्ट करने पहुंचे फैंस, कप्तान से उम्मीदें

अहमदाबाद । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 56वां मैच मंगलवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। फैंस भारी...

editors

Read Previous

दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले 21.97 करोड़ से ज्यादा

Read Next

महंत नरेंद्र गिरि का पोस्टमार्टम हुआ, रिपोर्ट सील

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com