ओलंपिक (महिला हॉकी) : ब्रिटेन ने भारत को 4-1 से हराया

टोक्यो: मार्टिन हनाह के दो गोलों की बदौलत ग्रेट ब्रिटेन ने यहां जारी टोक्यो ओलंपिक के महिला हॉकी इवेंट में ग्रुप चरण के पूल ए मैच में भारतीय टीम को 4-1 से हराया। भारत की इस ओलंपिक में यह लगातार तीसरी हार है। भारत को पहले मैच में नीदरलैंड ने 5-1 से और दूसरे मुकाबले में जर्मनी ने 2-0 से हराया था। कप्तान रानी रामपाल के नेतृत्व वाली भारतीय महिला हॉकी का निराशाजनक प्रदर्शन तीसरे मैच में भी जारी रहा और वह अपना प्रभाव नहीं छोड़ सकी।

ग्रेट ब्रिटेन की ओर से हनाह ने दो गोल किए जबकि लिली ओवस्ली और ग्रेस बाल्सडॉन ने एक-एक गोल किया। भारत की तरफ से एकमात्र गोल शर्मिला देवी ने किया।

इससे पहले, हनाह ने दूसरे मिनट में ही गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद हनाह ने दूसरे क्वार्टर में 19वें मिनट में एक और गोल कर इस बढ़त को 2-0 कर दिया। हालांकि, भारत ने वापसी की और शर्मिला ने 23वें मिनट में गोल कर बढ़त को 1-2 किया।

तीसरे क्वार्टर में एक बार फिर ग्रेट ब्रिटेन हावी रहा और लिली ने 41वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। चौथे और अंतिम क्वार्टर में बाल्सडॉन ने 57वें मिनट में गोल कर टीम को एकतरफा जीत दिलाई।

–आईएएनएस

ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर नहीं हुए हैं पैट कमिंस: स्टीव स्मिथ

ब्रिसबेन । ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज (2024-25) का दूसरा टेस्ट ब्रिसबेन में गुरुवार से शुरू हो रहा है। पैट कमिंस इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन का हिस्सा...

आईपीएल की तरह एसए 20 ने बदली साउथ अफ्रीकी क्रिकेट की तस्वीर: जैक्स कैलिस

नई दिल्ली । साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) टूर्नामेंट में पुरुषों की टीम में प्रतिस्पर्धात्मकता में हालिया बढ़ोतरी का श्रेय एसए-20 को दिया...

भारत बनाम साउथ अफ्रीका : वनडे सीरीज के पहले ही मैच में इतिहास रचेगी रोहित-कोहली की जोड़ी

नई दिल्ली । भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला रांची में आयोजित होगा। इस मैच के साथ विराट...

गुवाहाटी टेस्ट : सेनुरन मुथुसामी ने लगाया टेस्ट करियर का पहला शतक, साउथ अफ्रीका 400 के पार

गुवाहाटी । सेनुरन मुथुसामी की शतकीय पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में विशाल स्कोर की ओर अपने कदम बढ़ा दिए...

अंचिता शेउली : बचपन में पिता को खोया, घर चलाने के लिए मां के साथ मिलकर किया काम, चुनौतियों से लड़कर वेटलिफ्टर बने

नई दिल्ली । वेटलिफ्टर अंचिता शेउली ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने दमखम के बूते पहचान बनाई है। इस युवा प्रतिभा ने कई प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। शेउली...

एशेज : सिर्फ 2 दिनों में खत्म हुआ पर्थ टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

पर्थ । ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ स्टेडियम में खेले गए एशेज सीरीज 2025-26 के पहले मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ...

गौतम गंभीर को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट से कोविड दवा मामले में दर्ज केस हुआ खारिज

नई दिल्ली । भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व सांसद गौतम गंभीर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने गौतम गंभीर,...

इकलौता बल्लेबाज, जिसके नाम एशेज में ‘5 हजार’ से ज्यादा रन

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच साल 1882 से अब तक एशेज में कुल 345 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान सिर्फ एक ऐसा बल्लेबाज है, जिसने...

जर्मनी और नीदरलैंड ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया

नई दिल्ली । स्लोवाकिया को 6-0 से शिकस्त देकर जर्मनी ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यूरोपीय दिग्गजों के साथ नीदरलैंड्स भी विश्व कप में...

इस्लामाबाद धमाके के बाद पीसीबी ने त्रिकोणीय टी20 सीरीज के शेड्यूल में किया बदलाव

लाहौर । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच होने वाली त्रिकोणीय टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव करते हुए नए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।...

ईश्वर मेरे प्रति दयालु रहे हैं, वापसी पर खुश हूं: ऋषभ पंत

कोलकाता । भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए सीरीज के चौथे टेस्ट में इंजर्ड होने की वजह से लगभग 4 महीने...

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत क्यों अहम है?

नई दिल्ली । भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 14 नवंबर से कोलकाता में शुरू हो रही है। दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट में भारतीय सरजमीं...

editors

Read Previous

लखीमपुर खीरी मामले की जांच सही राह पर : एडीजी

Read Next

राजस्थान के सांसद पर बदमाशों ने फिर किया हमला, विशेष जांच दल का गठन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com