लो स्कोरिंग मैच को जीत कर सेमीफाइनल में पहुंचा हरियाणा

वड़ोदरा । आख़िर के ओवरों में 19 रनों के भीतर पांच विकेट गंवाने के बावजूद हरियाणा विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने में सफल रहा। क्वार्टरफ़ाइनल भिड़त में निशांत सिंधू और अनुज ठकराल की शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत हरियाणा के गेंदबाज़ों ने गुजरात को सिर्फ़ 196 रनों पर समेट दिया।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम ओवरों के दौरान हरियाणा ने पांच विकेट काफ़ी जल्दी गंवा दिए, लेकिन विकेटों का यह पतझड़ उन्हें जीतने से नहीं रोक सका। अंत में उन्होंने 44 ओवर में 197 रनों के लक्ष्य को पूरा कर लिया।

197 रनों का पीछा करते हुए अर्श रंगा ने टीम को तेज़ शुरुआत दिलाते हुए 16 गेंदों में 25 रन बनाए। लेकिन वह एक अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। उनके सलामी साझेदार हिमांशु राणा ने 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने कप्तान अंकित कुमार और पार्थ वत्स के साथ क्रमशः 54 और 55 रनों की साझेदारी की।

रवि बिश्नोई ने राणा का विकेट निकाल गुजरात को वापसी करने का मौक़ा ज़रूर दिया था, लेकिन वत्स ने सिंधू के साथ 35 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए मैच को गुजरात की पहुंच से दूर कर दिया।

जब सिंधु का विकेट गिरा तो हरियाणा का स्कोर 173 पर दो था। हालांकि इसके बाद बिश्नोई ने एक बार फिर से काउंटर अटैक करते हुए तीन और विकेट निकाले, लेकिन तब तक काफ़ी देर हो चुकी थी।

वहीं दूसरी तरफ़ गुजरात की शुरुआत अच्छी हुई थी। ओपनर उर्विल पटेल और आर्य देसाई ने पहले सात ओवरों में 45 रन जोड़ दिए थे। लेकिन इसके बाद 13 गेंदों के अंदर तीन विकेट गिर गए और जल्द ही विशाल जायसवाल और अक्षर पटेल भी पवेलियन लौट गए।

हालांकि इसके बाद सौरभ चौहान और चिंतन गाजा के बीच 34 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद जब लगातार फिर से विकेट गिरे, तो ऐसा लग रहा था कि गुजरात के लिए 150 का आंकड़ा पार करना मुश्किल होगा। लेकिन हेमंग पटेल ने नौवें विकेट के लिए 54 रन की शानदार साझेदारी करते हुए टीम को 200 के क़रीब पहुंचा दिया। हेमंग ने 62 गेंदों पर 54 रन बनाए।

सिंधु और अनुज ठकराल ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि अंशुल काम्बोज ने दो विकेट चटकाए।

–आईएएनएस

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

रणजी ट्रॉफी: पहली बार ट्रॉफी जीतने उतरेगा जम्मू-कश्मीर, नौवें खिताब पर कर्नाटक की निगाहें

हुबली । कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच 24 फरवरी से रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का फाइनल मैच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। एक ओर पारस डोगरा की...

admin

Read Previous

स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल पहुंचीं वाराणसी, काशी विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन

Read Next

सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन, पीएम मोदी ने महाकुंभ की दी बधाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com