टी20 विश्व कप के लिए आईपीएल अच्छी लीड : मैक्सवेल

सिडनी:रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा है कि टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए आईपीएल एक अच्छा टूर्नामेंट है। मैक्सवेल ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, “मेरे ख्याल से जो खिलाड़ी यहां आए हैं उनके लिए यह अच्छी लीड है। इन सुविधाओं और गर्मी में ट्रेनिंग करना तथा अतिरिक्त महीना बिताने से इन खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा।”

मैक्सवेल ने जुलाई-अगस्त में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवर का दौरा मिस किया था। उनके अलावा स्टीवन स्मिथ, मार्कस स्टोयनिस और डेविड वार्नर भी इन दौरों में शामिल नहीं थे। ये खिलाड़ी 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में शामिल होंगे।

आईपीएल के तुरंत बाद 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक टी20 विश्व कप का आयोजन होना है।

32 वर्षीय खिलाड़ी ने विंडीज और बांग्लादेश का दौरा नहीं करने और आईपीएल में खेलने का कारण बताया।

मैक्सवेल ने कहा, “एक और कड़े बबल में जाने का ख्याल लोगों के लिए कठिन है। आप उन खिलाड़ियों से पूछें जो विंडीज और बांग्लादेश का दौरा करके आए हैं कि क्या वे तीन सप्ताह के लिए अन्य दौरे पर जाएंगे। इसके बाद पता चलेगा कि हमने क्यों समय लिया।”

मैक्सवेल को भरोसा है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतेगी।

उन्होंने कहा, “100 फीसदी हम लोग जीतेंगे। मेरे ख्याल से हमारी टीम अच्छी है और टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं। अगर एक या दो खिलाड़ी शुरूआत में चल गए तो इन्हें रोकना मुश्किल होगा।”

–आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

editors

Read Previous

छात्रों के चेहरे पर है चमक, स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ाने को आगे आएं प्राइवेट सेक्टर: पीएम मोदी

Read Next

इस साल होगा ‘टाइगर किंग 2’ का प्रीमियर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com