आईपीएल 2025 : एसआरएच की नजरें ट्रॉफी पर, नीतीश रेड्डी ने कहा- केवल खिताब जीतना ही बाकी बचा है

नई दिल्ली । सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी का मानना है कि इस सीजन में ट्रॉफी जीतना ही उनकी फ्रेंचाइजी के लिए एकमात्र बचा हुआ अधूरा कार्य है। पिछले सीजन बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड बनाने वाली सनराइजर्स की टीम रनर-अप रही थी। फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार ने उनका खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया था।

आईपीएल 2025 में हालांकि सनराइजर्स की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं हुई है और यह टीम अपने पिछले दो मैच हारने के बाद अंक तालिका में 8वें स्थान पर है। गुरुवार को उनका मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से है।

नीतीश ने जियोहॉटस्टार के शो ‘जेन बोल्ड’ पर कहा, “मैंने कभी अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को सेट नहीं किया। मैं भारत के लिए खेल चुका हूं। अब आईपीएल में खेल रहा हूं, तो एकमात्र अधूरा काम ट्रॉफी जीतना है। हमने कुछ ऐतिहासिक रिकॉर्ड के साथ इतिहास रचा है, लेकिन आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र उद्देश्य है।”

नीतीश ने आईपीएल में मौका मिलने के बाद से क्रिकेट करियर में काफी तरक्की की है। वह भारत के लिए टी20 और टेस्ट प्रारूप में भी डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने कहा, “मैंने भारत और आईपीएल के लिए खेलते हुए जो भी अब तक प्रदर्शन किया है, उससे मैं काफी खुश हूं। मैं ऐसा प्रदर्शन जारी रखना चाहता हूं। लोगों ने अब मुझे पहचानना शुरू कर दिया है और मेरी प्रदर्शन की तारीफ भी की जाती है। यह एक बड़ा बदलाव है जो पहले की तुलना में मैंने महसूस किया है।”

नीतीश हालांकि सफलता को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “मैं आगे बढ़ते हुए, इसी तरह के जुनून और निरंतरता के साथ खेलना चाहता हूं, चाहे यह मेरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलना हो या देश के लिए। मैं पूरा ध्यान क्रिकेट के खेल के प्रति अपने प्यार को ऐसे ही बरकरार रखने पर है।”

21 साल के खिलाड़ी ने पैट कमिंस की कप्तानी की खूब तारीफ की और उन्हें शांत स्वभाव का कप्तान बताया। उन्होंने कहा, “वह बहुत ही शांत और स्थिर लीडर हैं। जिस तरह से वह दबाव को संभालते हैं, वह कमाल का है। जब आप अपने कप्तान को इतनी आसानी से सब कुछ मैनेज करते हुए देखते हैं, तो पूरी टीम में आत्मविश्वास आ जाता है। एक कप्तान के तौर पर वह शानदार हैं, और मुझे उनके नेतृत्व में खेलने में बहुत मजा आता है।”

सनराइजर्स हैदराबाद की तूफानी बल्लेबाजी के बारे में उन्होंने कहा, “मैं अपनी टीम को बहुत ऊंचा दर्जा दूंगा। पिछला साल हमारे लिए अविश्वसनीय रहा, और हम उस सफलता को दोहराना चाहते हैं। हमारी रणनीति सीधी है – बिना किसी दबाव के खेलना, पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा रन बनाना और उस लय को बाद के ओवरों तक बनाए रखना। चाहे टॉप ऑर्डर हो या मिडिल ऑर्डर, हर किसी को अपनी भूमिका निभानी है। हमें एक और शानदार सीजन की उम्मीद है।”

वहीं, रेड्डी ने कगिसो रबाडा को आईपीएल में सबसे मुश्किल गेंदबाज बताया और कहा कि उनका सामना करना एक कठिन चुनौती थी।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अब मैं गेंदबाजों को बेहतर ढंग से समझने लगा हूं। जैसे वे मेरे खेल के बारे में जानकारी करते हैं, वैसे ही मैं भी उनका विश्लेषण करता हूं। मेरा तरीका वही रहेगा, लेकिन मैं जरूरत के अनुसार स्थितियों के अनुकूल ढल जाऊंगा। मुझे कगिसो रबाडा का सामना करना विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण लगता है। जब हमने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला, तो वह उस विकेट पर बहुत प्रभावी थे, और वहां उनका सामना करना मेरे लिए एक कठिन चुनौती थी।”

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

भाजपा जब भी कोई नया बिल लाती है तो वो अपनी नाकामी छुपाती है : अखिलेश यादव

Read Next

भारत और थाईलैंड संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने पर सहमत, प्रमुख क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com