भारत बनाम पाकिस्तान : मौजूदा टीम में एक-दूसरे के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी

नई दिल्ली । दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 23 फरवरी, 2025 को होने वाला भारत और पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक रोमांचक जंग साबित होने वाला है। यह मुकाबला न केवल दो प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच है, बल्कि उनके शीर्ष खिलाड़ियों की आपस में भिड़ंत भी होगी, जिन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है।

रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए एक आक्रामक ओपनर हैं, जिन्होंने मौजूदा टीम में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाए हैं। ‘हिटमैन’ ने पाकिस्तान के खिलाफ 873 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया है। उनका स्ट्राइक रेट और बड़े शॉट्स पाकिस्तान के गेंदबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण होंगे।

रोहित शर्मा ने भले ही पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन यह पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा भारतीय टीम की ओर से सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 148 गेंदों पर 183 रनों की पारी खेली थी।

वहीं, मौजूदा पाकिस्तान टीम में पूर्व कप्तान बाबर आजम पाकिस्तान की बल्लेबाजी की रीढ़ हैं और भारत के खिलाफ वनडे में उन्होंने सबसे अधिक 218 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 50 रन (58 गेंदों में) रही है।

मौजूदा टीम से पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेफ्ट आर्म स्पिनर कुलदीप यादव ने लिए हैं। कुलदीप यादव की स्पिन गेंदबाजी से पाकिस्तान के खिलाफ 12 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया है। वह मौजूदा भारतीय टीम में पाकिस्तान के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इस दौरान उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5/25 रही, जो उनके कौशल और विविधता को दर्शाती है। पाकिस्तान के बल्लेबाजों को कुलदीप की गूगली और फ्लाइट के खिलाफ सावधानी बरतनी होगी।

वहीं पाकिस्तान के लिए मौजूदा टीम में शाहीन शाह अफरीदी ने भारत के खिलाफ सबसे अधिक विकेट (7) लिए हैं और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (4/35) भी की है। शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी आक्रमण की जान हैं। उनके 7 विकेट और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/35 दर्शाता है कि वह भारतीय बल्लेबाजों, खासकर रोहित शर्मा और विराट कोहली को शुरुआती ओवरों में परेशान कर सकते हैं। उनकी स्विंग और गति दुबई की पिच पर खतरनाक साबित हो सकती है।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

हरियाणा में महिलाओं को जल्‍द मिलेंगे 2100 रुपये, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया अपडेट

Read Next

सलमान रुश्दी पर चाकू से हमले का मामला : कौन है हादी मतार? जिसे अदालत ने ठहराया दोषी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com