टोक्यो में देश की उम्मीदें लेकर गए हैं पैरालम्पियंस

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)| चार पैरा एथलीट टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में भारतीय अभियान में शामिल होने के लिए तैयार हैं। भारतीय पैरालम्पिक समिति (पीसीआई) के पार्टनर और एक्सेसिबिलिटी पायनियर स्वायम दिल्ली एनसीआर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक यात्रा सुनिश्चित कर रहा है। हवाई अड्डे के लिए बुधवार को स्वायम वैन की सवारी करने वाले चार ट्रैक और फील्ड एथलीटों में भाला फेंक पैरा एथलीट अजीत सिंह, संदीप और सुमित अंतिल और राम पाल (ऊंची कूद) शामिल हैं।

स्वायम पीसीआई का पहला एक्सेसिबिलिटी पार्टनर है। इसने एक सोशल मीडिया अभियान ‘अबजूनुनजीतेगा’ भी लॉन्च किया है जिसमें पैरालिम्पियनों की यात्रा पर प्रकाश डाला गया है जो उन्हें पूरे खेल के दौरान चियर करेगी।

इस मौके पर बोलते हुए स्वायम के संस्थापक स्मिनू जिंदल ने कहा, “हमें पीसीआई के साथ जुड़ने पर गर्व है। हम बेहतर पहुंच के माध्यम से अपने पैरालम्पियनों को सम्मान के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करने में मदद करने के लिए तत्पर हैं।”

पीसीआई की अध्यक्ष दीपा मलिक ने कहा, “हम स्वायम को हमारे एक्सेसिबिलिटी पार्टनर के रूप में पाकर खुश हैं। हमारा मानना है कि भारत की पैरालम्पिक समिति और स्वायम की आगे एक बड़ी साझेदारी होगी और ना केवल जागरूकता पैदा करेगी बल्कि सार्वभौमिक पहुंच के नए मानक भी बनाएगी।”

भारत ने इस बार रिकॉर्ड 54 पैरा एथलीटों का दल टोक्यो पैरालम्पिक में भाग लेने पहुंचा है और ये सभी नौ पैरा स्पोर्ट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

स्वायम यह सुनिश्चित करने के लिए भी काम कर रहा है कि चाणक्यपुरी में स्थित अशोका होटल, जहां पैरालिम्पियन टोक्यो से लौटने पर रुकेंगे, सुलभ और आरामदायक हो। इसके अलावा, स्वायम ने नई दिल्ली हवाई अड्डे के कर्मचारियों के संवेदीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया है ताकि वे पैरालम्पियन की जरूरतों को पूरा कर सकें।

— आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

editors

Read Previous

मायावती पर कांशीराम के परिवार ने पार्टी हड़पने का लगाया आरोप

Read Next

40 साल बाद, हाई कोर्ट ने माना आरोपी नाबालिग था

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com