गिल का शानदार अर्धशतक, पहले वनडे में भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया

नागपुर । रविंद्र जडेजा और डेब्यूडेंट हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी के बाद शुभमन गिल के धैर्यपूर्ण अर्धशतक के दम पर भारत ने गुरुवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 47.4 ओवर में 248 रन पर सिमट गई। इसके बाद गिल (87) और श्रेयस अय्यर (59) के बीच 96 तथा गिल और अक्षर पटेल (52) के बीच 108 रनों की साझेदारी से भारत ने महज 38.4 ओवर में 251/6 रन बनाकर चार विकेट से जीत दर्ज की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को ओपनर यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा के रूप में दो शुरुआती झटके लगे। पांचवें ओवर में जायसवाल (15) को जोफ्रा आर्चर ने विकेट के पीछे कैच कराया। अगले ओवर में रोहित शर्मा (2) साकिब महमूद की गेंद पर लिवंगस्टोन को कैच दे बैठे। उस समय भारत का स्कोर 5.2 ओवर में 19 रन था।

इसके बाद गिल ने अय्यर के साथ 64 गेंदों में 96 रनों की साझेदारी की। गिल एक छोर थामे रहे जबकि दूसरे छोर से अय्यर ने मात्र 36 गेंद पर 59 रनों की आतिशी पारी में दो छक्के और नौ चौके लगाए। अय्यर को जैकब बेथेल ने एलबीडब्ल्यू आउट किया, तब तक टीम 16 ओवर में 113 रन बना चुकी थी।

अय्यर के बाद बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल (52) ने समझदारी से खेलते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों के खूब पसीने छुड़ाए और गिल के साथ 108 रन जोड़े। आदिल राशिद की गेंद पर बोल्ड होने से पहले 47 गेंद की अपनी पारी में उन्होंने एक छक्का और छह चौके लगाए। भारत का चौथा विकेट 34वें ओवर में 221 रन पर गिरा, लेकिन तब तक मैच पूरी तरह से इंग्लैंड से दूर जा चुका था।

इसके बाद भारत ने केएल राहुल (2) और शुभमन गिल के विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए। गिल महमूद की शॉर्ट गेंद को खेलते हुए बटलर को ऊंचा कैच दे बैठे।

हार्दिक पांड्या (9) और रविंद्र जडेजा (12) ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिला दी।

जडेजा ने 39वें ओवर में महमूद की पहली गेंद पर दो रन बनाए। अगली गेंद पर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। चौथी गेंद पर एक और चौका लगाकर उन्होंने बिना कोई और विकेट गंवाए भारत की जीत सुनिश्चित की।

महमूद और राशिद के खाते में दो-दो विकेट आए जबकि आर्चर और बेथेल को एक-एक विकेट मिला।

इंग्लैंड की पारी में डेब्यूटेंट हर्षित राणा और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जिससे भारत ने गुरुवार को विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में इंग्लैंड को 47.4 ओवरों में 248 रन पर समेट दिया।

अपने डेब्यू मैच में फिल साल्ट द्वारा एक ओवर में 26 रन लुटाने के बाद राणा ने जोरदार वापसी करते हुए 53 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जडेजा ने 26 रन देकर तीन विकेट झटके। भारत ने एक बार फिर घरेलू मैदान पर अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया और जोस बटलर (52) और जैकब बेथेल (51) के जुझारू अर्धशतकों के बावजूद इंग्लैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया। शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

संक्षिप्त स्कोर:

भारत 38.4 ओवर में 251/6 (शुभमन गिल 87, श्रेयस अय्यर 59, अक्षर पटेल 52; साकिब महमूद 2-47, आदिल राशिद 2-49)

इंग्लैंड 47.4 ओवर में 248 रन पर ऑल आउट (जोस बटलर 52, जैकब बेथेल 51; रवींद्र जडेजा 3-26, हर्षित राणा 3-53)

–आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

admin

Read Previous

ट्रंप ने दोहराया गाजा प्लान, कहा- लड़ाई के अंत में इजरायल अमेरिका को सौंप देगा क्षेत्र

Read Next

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले कांग्रेस में कलह, संदीप दीक्षित पर मुदित अग्रवाल का गंभीर आरोप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com