हाल में मिली हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया टीम टी20 विश्व कप के लिए बेहतर : मैक्सवेल

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने कहा है कि भले ही टीम को हाल के दौरों में टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है लेकिन टीम आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए बेहतर है। मैक्सवेल ने आईसीसी क्रिकेट डॉट कॉम से कहा, “मुझे लगता है कि ये काफी अच्छे हैं। जब टीम साथ आएगी तो मेरे ख्याल से हम एक बेहतर स्थिति में होंगे। हम इसके लिए तैयार हैं।”

स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर और पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले करीब आठ महीने हो चुके हैं जबकि मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस और केन रिचर्डसन भी छह महीने से टीम के लिए नहीं खेले हैं। लेकिन यह सभी छह खिलाड़ी टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं।

मैक्सवेल ने कहा, “आप हमारे लाइन अप को देखें, इस टीम में मैच विनर्स हैं और इनका दिन होने पर ये विपक्षी टीम से मैच छीन सकते हैं। किसी भी दिन हमारा कोई भी खिलाड़ी हमें मैच जीता सकता है और जब भी ऐसा होगा किसी के लिए भी हमें रोकना मुश्किल होगा।”

ऑस्ट्रेलियाई टीम में सात अनुभवी खिलाड़ी हैं और अगर टीम को टूर्नामेंट में आगे बढ़ना है तो इन खिलाड़ियों को बड़ी भूमिका निभानी होगी।

मैक्सवेल ने कहा, “इस साल टी20 विश्व कप जीतने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है तेजी से शुरूआत करना। टीम को टूर्नामेंट के शुरू में अच्छी शुरूआत करनी होगी और कुछ बल्लेबाजों को बेहतर फॉर्म में होना होगा। गेंदबाजों को शुरुआती विकेट निकालने होंगे और यही टूर्नामेंट में हमारे लिए जीत की चाभी होगी।”

ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप में गत चैंपियन वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें हैं। मैक्सवेल को लगता है कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

मैक्सवेल ने कहा, “इस विश्व कप में कोई कमजोर टीम नहीं है और हम यह जानते हैं। हम जानते हैं कि हमारे पास अपने दिन में सभी को हराने का बहुत अच्छा मौका है। दोनों ग्रुप कठिन हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जैसा कि मैंने पहले कहा था कि इस विश्व कप में कोई कमजोर टीम नहीं है इसलिए हर खेल हमारे लिए कठिन होने वाला है।”

उन्होंने कहा, “अगर हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं, तो मुझे लगता है कि यह दिन काफी अच्छा होगा। मुझे लगता है कि हम पूरी तरह से इस बात पर ध्यान केंद्रित करेंगे कि हम हर खेल में क्या कर सकते हैं और उम्मीद है कि अंत में यह काफी अच्छा होगा।”

–आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

editors

Read Previous

ऑफिशियल हुआ किम शर्मा और लिएंडर का रिश्ता

Read Next

रजनीकांत की ‘अन्नात्थे’ दुनिया भर के 1,100 से अधिक सिनेमाघरों में होगी रिलीज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com