सौरव गांगुली के जन्मदिन पर बीसीसीआई ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली । भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली मंगलवार को 53 साल के हो गए हैं। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने पूर्व अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके आंकड़ों पर प्रकाश डाला है।

बीसीसीआई ने ‘एक्स’ पर लिखा, “424 अंतरराष्ट्रीय मैच, 18,575 अंतरराष्ट्रीय रन, 38 अंतरराष्ट्रीय शतक। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

इसका जवाब देते हुए सौरव गांगुली ने लिखा, “धन्यवाद बीसीसीआई। दुनिया का सबसे बेहतरीन खेल संगठन।”

साल 1992 के ‘बेन्सन एंड हेजेस वर्ल्ड सीरीज’ में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय मैच में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने के बाद, गांगुली ने 16 वर्षों तक देश की सेवा की।

बीसीसीआई ने सौरव गांगुली से जुड़े जिन आंकड़ों को साझा किया है, वह बेहद खास हैं। आइए, इसे विस्तार से समझते हैं।

सौरव गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे मैच खेले। गांगुली को भारत के सबसे महान कप्तान और बाएं हाथ के बल्लेबाजों में गिना जाता है, खासकर वनडे में उनका रिकॉर्ड शानदार है।

जनवरी 1992 में वनडे करियर की शुरुआत करने वाले गांगुली ने 300 पारियों में 41.02 की औसत के साथ 11,363 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 22 शतक और 72 अर्धशतक आए। इस फॉर्मेट में ‘दादा’ का सर्वोच्च स्कोर 183 रन है।

वनडे करियर की शुरुआत के करीब चार साल बाद गांगुली को टेस्ट में भी डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने इस फॉर्मेट में 188 पारियां खेलीं, जिसमें 42.17 की औसत के साथ 7,212 रन जड़े। इस दौरान 16 शतक और 35 अर्धशतक देखने को मिले।

सौरव गांगुली टेस्ट क्रिकेट में 7,000 से अधिक रन बनाने वाले आठ भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं। वह इस प्रारूप में भारत के लिए नौवें सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

–आईएएनएस

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

नई दिल्ली | भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ...

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

admin

Read Previous

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और तुलसी का किरदार सिर्फ ट्रेंड नहीं, बना परंपरा: स्मृति ईरानी

Read Next

1500 करोड़ की धोखाधड़ी : मुख्य आरोपी सैयद जियाजुर रहमान 7 दिन की ईडी हिरासत में

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com