मेरठ: पति की कातिल मुस्कान का अल्ट्रासाउंड में खुला बड़ा राज, सौरभ की हत्‍या के पहले से ही थी गर्भवती

मेरठ । उत्तर प्रदेश के मेरठ में पति सौरभ की कातिल मुस्कान का शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड किया गया है। मुस्‍कान की प्रेग्‍नेंसी की पुष्टि होने के बाद जेल प्रशासन ने उसका मेडिकल कॉलेज में अल्‍ट्रासाउंड कराया। अल्‍ट्रासाउंड रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि मुस्‍कान पांच से सात हफ्ते की गर्भवती है। इससे पता चलता है कि वह अपने पति सौरभ राजपूत की हत्‍या के पहले से ही गर्भवती थी।

जिला कारागार, मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि गायनोकॉलोजिस्ट की सलाह पर मुस्‍कान का अल्‍ट्रासाउंड कराया गया है। मुस्‍कान को हाई सिक्योरिटी में जेल से मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड के लिए ले जाया गया। वह लगभग दो घंटे जेल से बाहर रही। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मुस्‍कान पांच से सात हफ्ते की गर्भवती है।

उन्होंने बताया कि गायनोकॉलोजिस्ट की सलाह पर कार्रवाई की जाती है। जेल के नियम के अनुसार, गर्भवती से काम नहीं लिया जाएगा। गायनोकॉलोजिस्ट की सलाह पर जो दवाईयां चलनी हैं, वो दी जाएंगी। साथ ही डॉक्टर की सलाह पर अल्ट्रासाउंड और अन्य जांचें कराई जाएंगी। मुस्कान को जेल में बैरक में ही रखा जाएगा।

बता दें कि सौरभ हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान जेल में बंद है। हाल ही में उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल से डॉक्टर बुलाए।

सात अप्रैल को डॉक्टर कोमल ने जिला जेल में उसका टेस्ट किया, जिसमें उसकी प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई थी। जेल मेन्युअल के मुताबिक, जन्म के बाद छह साल तक बच्चा जेल परिसर में अपनी मां के साथ बैरक में रह सकता है।

मीडिया से बात करते हुए मृतक सौरभ के भाई राहुल ने कहा था कि हमें जानकारी मिली है कि मुस्कान गर्भवती है। यदि बच्चा सौरभ का है, तो हम उसे स्वीकार करेंगे और पालेंगे भी। अगर बच्चा सौरभ का नहीं हुआ तो हमें इस बच्चे से कोई मतलब नहीं होगा। इसके लिए पुलिस कानूनी रूप से डीएनए टेस्ट करवाए।

गौरतलब है कि लंदन से मेरठ लौटे सौरभ कुमार की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों ने शव के टुकड़े प्लास्टिक के ड्रम में रखकर ऊपर से सीमेंट भर दिया था। हत्या से पहले मुस्कान ने अपनी पांच साल की बेटी को अपने मायके में छोड़ दिया था। हत्या के बाद वह साहिल के साथ हिमाचल घूमने चली गई थी।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

आईपीएल 2025 : एकमात्र कप्तान जिसने 200 के स्ट्राइक रेट से की है अब तक बल्लेबाजी, औसत 80 से भी ऊपर

Read Next

हिमाचल प्रदेश में तीन लाख लोगों को मिलेगा ‘वन अधिकार कानून’ का फायदा, अधिनियम के बारे दी गई जानकारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com