बूम-बूम बुमराह के दम पर मुंबई की लगातार पांचवीं जीत

मुंबई । तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (22 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रविवार को आईपीएल मुकाबले में 54 रन से हराकर लगातार अपनी पांचवीं जीत दर्ज की।

मुंबई ने रायन रिकलटन (58) और सूर्यकुमार यादव (54) के शानदार अर्धशतकों तथा निचले क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन का मजबूत स्कोर बनाया और लखनऊ की पारी को 20 ओवर में 161 रन पर समेट दिया। मुंबई ने यह जीत हासिल कर प्लेऑफ की दावेदारी को और मजबूत कर लिया है।

बुमराह ने ओपनर एडन मारक्रम (9) को आउट करने के बाद 16वें ओवर में डेविड मिलर, अब्दुल समद और आवेश खान को पवेलियन की राह दिखाई। ट्रेंट बोल्ट ने मिचेल मार्श और आयुष बदौनी के विकेट निकाले और दिग्वेश राठी को पारी की आखिरी गेंद पर बोल्ड कर तीन विकेट पूरे किये जबकि विल जैक्स ने निकोलस पूरन और एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत के विकेट झटके। पंत की खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रही और वह चार रन ही बना सके।

मुंबई की 10 मैचों में यह छठी जीत है और वह 12 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है। लखनऊ को 10 मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा और उसके खाते में 10 अंक हैं। लखनऊ छठे स्थान पर है।

लखनऊ की तरफ से बदौनी ने सर्वाधिक 35, मार्श ने 34, पूरन ने 27 और मिलर ने 24 रन बनाये।

इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 33 रन की ओपनिंग साझेदारी के बाद मुंबई ने रोहित शर्मा का विकेट गंवाया। रोहित दो छक्कों की मदद से 12 रन बनाने के बाद मयंक यादव का शिकार बन गए।

रिकलटन ने विल जैक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। रिकलटन 32 गेंदों में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। विल जैक्स ने 21 गेंदों पर 29 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

सूर्यकुमार ने एक छोर संभालकर खेलते हुए 28 गेंदों पर 54 रन में चार चौके और चार छक्के मारे। सूर्य ने छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन फिर वह मयंक की गेंद पर आउट हो गए। नमन धीर ने नाबाद 25 और कॉर्बिन बॉश ने 20 रन बनाकर मुंबई को 215 रन तक पहुंचाया। नमन धीर ने आखिरी गेंद पर छक्का मारा। नमन ने 11 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए। बॉश ने 10 गेंदों पर 20 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया।

रोहित शर्मा और रायन रिकलटन ने आक्रामक शुरुआत दिलाई थी लेकिन लंबे सयम बाद वापसी कर रहे मयंक यादव ने रोहित को पवेलियन चलता कर दिया। हालांकि अर्धशतक बनाकर रिकलटन के भी पवेलियन लौटने के बाद सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी खेली। अंत में नमन धीर और डेब्यू कर रहे कॉर्बिन बॉश की उपयोगी पारियों की बदौलत मुंबई ने एक ऐसा स्कोर खड़ा कर दिया है जिसे हासिल करना मुंबई की मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने लखनऊ के लिए मुश्किल साबित हो गया।

एलएसजी की तरफ से मयंक ने चार ओवर में 40 रन पर दो विकेट लिए। आवेश खान ने चार ओवर में 42 रन पर दो विकेट झटके।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

अनुभव के साथ और बेहतर बन जाएंगे प्रियांश आर्य : अजय जडेजा

Read Next

आतंकवाद और उसके ‘मूल’ के खिलाफ होनी चाहिए निर्णायक लड़ाई : उमर अब्दुल्ला

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com