बीसीसीआई ‘राष्ट्रीय खेल विधेयक 2025’ के दायरे में आएगा : सूत्र

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को राष्ट्रीय खेल संचालन विधेयक 2025 के अंतर्गत लाने की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार मौजूदा मानसून सत्र में ही राष्ट्रीय खेल संचालन विधेयक 2025 पेश करने वाली है।

आईएएनएस को खेल मंत्रालय के सूत्रों से यह जानकारी मिली। खेल मंत्रालय के सूत्रों ने पुष्टि की है कि बीसीसीआई समेत सभी महासंघों के लिए एनएसपी के अंतर्गत आना अनिवार्य होगा। बीसीसीआई एकमात्र प्रमुख खेल संस्था थी, जो सरकारी नियमों के दायरे में नहीं आती थी।

अब देखना होगा कि क्या बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी पद पर बने रहेंगे। बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक कोई भी व्यक्ति 70 साल की उम्र तक ही अध्यक्ष की कुर्सी पर रह सकता है। बिन्नी बीते 19 जुलाई को 70 साल के हो गए। सितंबर में बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक होने वाली है। देखना होगा कि बिन्नी को अध्यक्ष बने रहने दिया जाता है या वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पदभार संभालते हैं।

यह विधेयक अक्टूबर 2024 से प्रक्रियाधीन है। इसका उद्देश्य खेलों के विकास और संवर्धन, खिलाड़ियों के लिए कल्याणकारी उपायों, खेलों में नैतिक प्रथाओं और उनसे जुड़े या प्रासंगिक मामलों का प्रावधान करना है।

यह खेल महासंघों के प्रशासन के लिए संस्थागत क्षमता और विवेकपूर्ण मानकों की स्थापना के लिए भी जिम्मेदार होगा, जो ओलंपिक और खेल के सुशासन, नैतिकता और निष्पक्ष खेल, ओलंपिक चार्टर, पैरालंपिक चार्टर, बेस्ट इंटरनेशनल प्रैक्टिस और स्थापित कानूनी मानकों के बुनियादी सार्वभौमिक सिद्धांतों पर आधारित होंगे।

विधेयक में खेल संबंधी शिकायतों और खेल विवादों के एकीकृत, न्यायसंगत और प्रभावी समाधान हेतु उपाय स्थापित करने का भी प्रस्ताव है। इस विधेयक का उद्देश्य राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसपी) के माध्यम से 10 समस्याओं का समाधान करना है-

राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) में प्रशासन में अपादर्शिता : निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही लाना।

शासन में खिलाड़ियों के प्रतिनिधित्व का अभाव : एथलीट समितियों के माध्यम से खिलाड़ियों को शामिल करना और उत्कृष्ट योग्यता वाले खिलाड़ियों (एसओएम) का प्रतिनिधित्व अनिवार्य करना

एनएसएफ चुनावों पर बार-बार मुकदमेबाजी : अदालती मामलों को कम करने के लिए स्पष्ट चुनावी दिशानिर्देश और विवाद समाधान तंत्र स्थापित करना।

खिलाड़ियों का अनुचित या अपारदर्शी चयन : चयन मानदंडों को मानकीकृत करना और योग्यता-आधारित चयन सुनिश्चित करने के लिए ट्रायल और परिणामों के प्रकाशन को अनिवार्य करना।

उत्पीड़न और असुरक्षित खेल वातावरण : शिकायतों के लिए सुरक्षित खेल तंत्र, पीओएसएच अनुपालन और स्वतंत्र समितियों का गठन अनिवार्य करना

शिकायत निवारण माध्यमों का अभाव : एथलीटों, प्रशिक्षकों और हितधारकों के लिए समर्पित, समयबद्ध शिकायत निवारण प्रणालियां स्थापित की गईं।

लंबी कानूनी देरी से एथलीटों के करियर को नुकसान : विवादों को शीघ्रता से निपटाने के लिए त्वरित मध्यस्थता या न्यायाधिकरण प्रणाली की शुरुआत की गई।

आयु हेरफेर और डोपिंग : कानूनी दायित्वों के रूप में सख्त सत्यापन, बायोमेट्रिक प्रणाली और डोपिंग रोधी अनुपालन को लागू किया गया।

अधिकारियों के बीच हितों का टकराव : हितों के टकराव के नियमों की स्पष्ट परिभाषाएं और प्रवर्तन लागू किया गया।

एनएसएफ और आईओए के लिए एक समान संहिता का अभाव : सभी खेल निकायों को एक एकीकृत शासन संहिता और पात्रता मानदंडों के अंतर्गत लाया गया।

खेल विधेयक के अंतर्गत बीसीसीआई के आने के बाद रोजर बिन्नी को अध्यक्ष के रूप में 3 साल का एक और कार्यकाल मिल सकता है।

आईएएनएस

आईपीएल 2026: आयुष-शिवम की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके ने 5 विकेट खोकर बनाए 209 रन

चेन्नई । आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पहले...

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

नई दिल्ली | भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ...

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

admin

Read Previous

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Read Next

आईआरसीटीसी होटल घोटाला: लालू परिवार के खिलाफ अब 5 अगस्त को फैसला सुनाएगा कोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com