दूसरा वनडे: शॉर्ट और कोनोली का अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराया

एडिलेड । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को एडिलेड में खेला गया। भारत के दिए 265 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

265 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट शॉर्ट ने 78 गेंद पर 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 74 रन की बेहतरीन पारी खेली। कूपर कोनोली 53 गेंद पर 61 रन बनाकर नाबाद रहे। मैट रेनशॉ ने 30 और मिचेल ओवन ने 36 रन की पारी खेली।

भारतीय गेंदबाजों ने 54 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों मिशेल मार्श और ट्रेविस हेड, को आउट कर दिया था। इस समय भारतीय टीम के पास मौका था कुछ और विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाने का, लेकिन भारतीय गेंदबाज विफल रहे। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी साझेदारियां करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत की तरफ से हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए। 1-1 विकेट अक्षर पटेल और सिराज को मिला।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के अर्धशतकों की मदद से 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 97 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 73 रन की पारी खेली थी। श्रेयस अय्यर ने 77 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 61 रन बनाए थे। रोहित और श्रेयस के बीच तीसरे विकेट के लिए 118 रन की अहम साझेदारी हुई थी। इसके अलावा अक्षर पटेल ने 44 और हर्षित राणा ने नाबाद 18 रन की पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जांपा ने 4, जेवियर बार्टलेट ने 2, और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए थे।

–आईएएनएस

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

admin

Read Previous

पीएम मोदी का युवाओं से संवाद, कहा- ‘रफ्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर से एनडीए सरकार’

Read Next

‘मैंने नेतन्याहू को गाजा युद्ध लड़ने से रोका था, नहीं तो शायद ये बरसों तक जारी रहता: ट्रंप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com