दूसरा टी20: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, नहीं खेलेंगे अक्षर-बुमराह

रायपुर । भारत ने शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को जारी दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने प्लेइंग इलेवन में तीन फेरबदल किए हैं।

अक्षर पटेल चोट की वजह से बाहर हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। इनकी जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन में आए हैं। न्यूजीलैंड की टीम में तीन बदलाव हैं। रॉबिन्सन, जैमीसन और क्लार्क की जगह सीफर्ट, मैट हेनरी और जैक फाउल्क्स को इस मैच में मौका दिया गया है।

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यहां पहले से ही थोड़ी ओस है, हमने हाल के दिनों में रनों का पीछा नहीं किया है, इसलिए हम चेज करना चाहते हैं। हम हर गेम खेलते हैं, हम हर पहलू में सुधार करने की कोशिश करते हैं। हम हर विभाग में वही चीजें करने की कोशिश करेंगे। हमारी टीम में दो बदलाव हैं- अक्षर को पिछले मुकाबले में चोट लगी थी, जबकि बुमराह को आराम दिया गया है।”

वहीं, कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा, “हम भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करते। जब भी आप किसी अच्छी टीम के खिलाफ उनके हालात में खेलते हैं, तो कुछ सीखते हैं। हमारी टीम में 3 बदलाव हैं- रॉबिन्सन की जगह सीफर्ट आए हैं, क्लार्क बाहर हैं और उनकी जगह जैक फाउल्क्स आए हैं, मैट हेनरी भी टीम में हैं।”

टीम इंडिया सीरीज का पहला मैच 48 रन से गंवा चुकी है। ऐसे में मेजबान टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाने की होगी। इस सीरीज के शेष तीन मुकाबले 25, 28 और 31 जनवरी को क्रमश: गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और तिरुवनंतपुरम में खेले जाने हैं। टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया वनडे सीरीज 1-2 से गंवा चुकी है।

भारत और न्यूजीलैंड की पुरुष टीमों के बीच साल 2007 से अब तक कुल 26 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 13 मैच जीते, जबकि न्यूजीलैंड ने 10 मुकाबलों को अपने नाम किया। इनके अलावा, 3 मुकाबले टाई रहे, जिनमें 2 मैच आखिरकार कीवी टीम ने अपने नाम किया।

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैक फाउल्क्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी और जैकब डफी।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

छगन भुजबल को बड़ी राहत, ईडी के मामले में कोर्ट ने निर्दोष करार दिया

Read Next

मुंबई में कोई सनी देओल बनकर तो कोई ‘तोप’ लेकर बॉर्डर 2 देखने के लिए पहुंचा सिनेमाघर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com