डब्ल्यूसीएल: भारत-पाक मैच रद्द होने पर हरभजन सिंह ने सरकार का समर्थन किया

लंदन । वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (डब्ल्यूसीएल) में भारत चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला रविवार (20 जुलाई) को खेला जाना था, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव के चलते इसे रद्द करना पड़ा। हरभजन सिंह इस फैसले से सहमत हैं। उन्होंने भारत सरकार के साथ एकता दिखाई।

इस मुकाबले से पहले भारत के कुछ नामी खिलाड़ी पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ खेलने से मना कर चुके थे। इस मुकाबले का बहिष्कार करने वालों में शिखर धवन, हरभजन सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान का नाम शामिल है।

मुकाबले से चंद घंटे पहले डब्ल्यूसीएल ने मैच रद्द करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया। इस मामले पर हरभजन सिंह ने आईएएनएस से कहा, “हम अपने देश और अपने लोगों के साथ खड़े हैं। यह बिलकुल साफ है। हम अपनी सरकार के साथ खड़े हैं। हम अपने लोगों के साथ खड़े हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम दिखाएं कि हम एक साथ हैं।”

डब्ल्यूसीएल ने इस मुकाबले को लेकर बयान जारी करते हुए लिखा था, “जब हमें यह पता चला कि इस साल पाकिस्तान की हॉकी टीम भारत आ रही है और हाल ही में भारत-पाकिस्तान की वॉलीबॉल प्रतियोगिता सहित अन्य खेलों में भी दोनों देशों के बीच मुकाबले हो रहे हैं, तो हमने डब्ल्यूसीएल में भारत और पाकिस्तान का मैच आयोजित करवाने की सोची, ताकि एक सकारात्मक याद लोगों को दी जा सके, लेकिन हो सकता है कि हम अनजाने में कई लोगों की भावनाएं आहत कर बैठे।”

बयान में आगे कहा गया, “हमने अनजाने में भारत के उन महान क्रिकेटरों को असहज कर दिया, जिन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। इसीलिए, हमने फैसला लिया कि भारत और पाकिस्तान के मैच को रद्द किया जाए।”

उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली थी।

भारत ने इसके जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। भारत-पाकिस्तान के बीच 7-10 मई तक सैन्य संघर्ष चला था।

आईएएनएस

आईपीएल 2026: आयुष-शिवम की दमदार पारी, पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके ने 5 विकेट खोकर बनाए 209 रन

चेन्नई । आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है। एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में पहले...

रासी वैन डर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका के लिए खेले 146 मैच

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डर डुसेन ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 37 साल के धाकड़ बल्लेबाज ने सोशल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अजिंक्य नाइक ने की मुलाकात, 1 लाख दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम के निर्माण पर चर्चा

मुंबई । मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) में एक विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम के विकास को आगे बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2026: गिल-बटलर की शानदार पारी, गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को दिया 163 रन का लक्ष्य

न्यू चंडीगढ़ । गुजरात टाइटंस ने मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के...

अनिल कुंबले ने की रोहित शर्मा की तूफानी पारी की जमकर तारीफ, बाकी टीमों की बढ़ सकती है मुश्किलें

नई दिल्ली | भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ...

विमेंस टी20 रैंकिंग: टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हुईं जॉर्जिया वोल, हरमनप्रीत को एक स्थान का फायदा

दुबई । आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की उभरती हुई ओपनर जॉर्जिया वोल अपने करियर में पहली बार बैटिंग रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल हो गई हैं। वहीं,...

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

admin

Read Previous

इलाहाबाद हाईकोर्ट से अब्दुल्ला आजम खान को बड़ा झटका, दो याचिकाएं खारिज

Read Next

ईडी ने 3,000 करोड़ रुपए के यस बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी से जुड़ी संस्थाओं पर छापे मारे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com