कड़ी सुरक्षा के बीच आईपीएल फिर से शुरू होगा

बेंगलुरु । कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बेंगलुरु में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फिर से शुरू होगा। शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के बीच मैच से यह शुरुआत होगी।

आईपीएल मैचों की मेजबानी करने वाला शहर उत्साह से भरा हुआ है। सुरक्षाकर्मी, खोजी कुत्ते और मेटल डिटेक्टर सुरक्षित माहौल सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रशंसक, मैचों को लेकर उत्साहित होने के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं और इसे सुनिश्चित करने के लिए किए गए निर्णयों का समर्थन करते हैं।

कई प्रशंसक विराट कोहली के सम्मान में सफेद जर्सी पहन रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

कोहली के लिए यह मैच खास होगा जो टेस्ट से संन्यास की घोषणा के बाद उनका पहला मैच होगा और इसके साथ ही वह पर्पल कैप की होड़ में आगे निकलने की कोशिश करेंगे। चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ अपने पिछले मैच में कोहली ने 33 गेंद में 62 रनों की पारी खेली थी और यह उनका इस सीजन सातवां अर्धशतक था। जिससे उनके 505 रन हो गए हैं और वह चौथे नंबर पर हैं। असल में शीर्ष पर बैठे खिलाड़‍ियों ने पिछले मैचों में एक दूसरे से ऑरेंज कैप ह‍थियाई है क्‍योंकि सभी के बीच रनों का फासला बहुत कम है।

शीर्ष पर बैठे मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव के 510 रन हैं और गुजरात टाइटंस के जॉस बटलर के 500 रन हैं जो पांचवें स्‍थान पर हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के ही बी साई सुदर्शन (509 रन) और शुभमन गिल (508 रन) दूसरे और तीसरे स्‍थान पर हैं। ऐसे में कोहली को ऑरेंज कैप दोबारा हासिल करने के लिए केवल छह रनों की ज़रूरत है।

ऐसा हो सकता है कि पूरा स्‍टेडियम सफेदी में नहाए तो कोहली एक और अर्धशतक बनाने को देखेंगे। वैसे 11 पारियों में सात अर्धशतक भी किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है। प्रशंसक भी उनके टेस्‍ट संन्‍यास से भावुक हैं और वे भी इस पल को देखना चाहेंगे।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

पाकिस्तान का झूठ लंबे समय तक नहीं चल सकता : प्रियंका चतुर्वेदी

Read Next

पटना : बिहार भाजपा महिला मोर्चा ने ‘सिंदूर यात्रा’ निकाली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com