ऑपरेशन ‘व्हाइट बॉल’ : पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने का आइडिया हेड कोच गंभीर का था : रिपोर्ट

मुंबई । एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में कुछ क्षण ऐसे देखने को मिले, जब कप्तान सूर्यकुमार यादव और अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने टॉस और फिर मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। यह आइडिया टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर का था।

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, ”भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मैच से पहले, मैच के दौरान और मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार करने की योजना बनाई थी। इसके साथ ही, गंभीर ने खिलाड़ियों को अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों के साथ किसी भी तरह की बहसबाजी से बचने को कहा था।”

मैच से पहले खिलाड़ियों को दिए गए गंभीर के संबोधन के एक विशेष विवरण में, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुख्य कोच ने खिलाड़ियों को सोशल मीडिया से दूर रहने और मीडिया में मैच के बारे में चल रही सभी चर्चाओं को नजरअंदाज करने की भी सलाह दी थी।

इस साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जाने के बाद सोशल मीडिया पर इस मैच का बहिष्कार करने की मांगों की बाढ़ आ गई थी।

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ आलोचकों ने तो खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरने के लिए ‘देशद्रोही’ तक कह दिया।

दावा है कि बोर्ड और सरकार की ओर से अनुमति दिए गए मैच में उनकी भागीदारी को लेकर लगातार उठ रहे सवालों से खिलाड़ी बेचैन थे, इसलिए मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मैच से पहले अपनी टीम को ड्रेसिंग रूम में एक उत्साहवर्धक बातचीत के लिए इकट्ठा किया।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गंभीर ने टीम को मैच के दौरान और बाद में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नजरअंदाज करने के लिए कहा था।

रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर ने टीम से कहा था, ”सोशल मीडिया पर कम समय बिताएं, शोर-शराबा पढ़ना बंद करें। आपका काम भारत के लिए खेलना है। पहलगाम में जो हुआ, उसे मत भूलना। हाथ मत मिलाओ, उलझो मत। बस मैदान पर जाओ, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करो और भारत के लिए जीतो।”

खिलाड़ियों ने गौतम गंभीर के सुझाव का पालन किया और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस से पहले और बाद में पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया। इस जीत को पहलगाम हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों के योगदान को समर्पित किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा और मुख्य कोच माइक हेसन बाद में भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंचे, लेकिन कोई भी खिलाड़ी उनका अभिवादन करने के लिए आगे नहीं आया।

–आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

admin

Read Previous

बीएमडब्ल्यू कार एक्सीडेंट : दिल्ली पुलिस ने आरोपी गगनप्रीत को हिरासत में लिया

Read Next

कम महंगाई दर चलते आरबीआई इस साल ब्याज दरों में कर सकता है 50 आधार अंक की कटौती : रिपोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com