एशिया कप : बांग्लादेश ने जीता टॉस, भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी, लिटन दास बाहर

दुबई । एशिया कप 2025 के सुपर-4 का बेहद अहम मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान जाकिर अली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। इंजरी की वजह से बांग्लादेश के नियमित कप्तान लिटन दास इस मैच का हिस्सा नहीं हैं।

जाकिर अली ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। लिटन अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए और दुर्भाग्य से इस महत्वपूर्ण मैच से चूक गए। मैं उत्साहित हूं और इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। हम एक टीम के रूप में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। हम उन्हें रोकने और लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश करेंगे। पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी लग रही है। हमने चार बदलाव किए हैं।”

सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं। पिछले 4-5 मैचों में हमें वो मिला है, जो हम चाहते थे। हमें उन अच्छी चीजों पर ध्यान देना होगा जो हम कर रहे हैं और परिणाम खुद-ब-खुद सामने आ जाएंगे। लड़कों ने अपना अच्छे से किया है। पिछले मैच में कुछ कैच छूटे, जो खेल का हिस्सा है। हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं। ”

भारत और बांग्लादेश दोनों के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है। सुपर-4 के अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया था, जबकि बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था। इस मैच में जो भी टीम जीतेगी, फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर लेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।

अगर हम भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक खेले गए टी20 मैचों पर नजर डालें तो निश्चित तौर पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 17 टी20 मुकाबले हुए हैं। भारतीय टीम ने 16 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश को सिर्फ एक मैच में सफलता मिली है। इस तरह पलड़ा भारत का भारी है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जाकिर अली (विकेटकीपर/कप्तान), मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

–आईएएनएस

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

रणजी ट्रॉफी: पहली बार ट्रॉफी जीतने उतरेगा जम्मू-कश्मीर, नौवें खिताब पर कर्नाटक की निगाहें

हुबली । कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच 24 फरवरी से रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का फाइनल मैच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। एक ओर पारस डोगरा की...

admin

Read Previous

लालू परिवार में लड़ाई की असली वजह- जंगलराज में राजा कौन बनेगा : हर्षवर्धन सिंह

Read Next

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए जारी की संभावित डेटशीट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com