आईपीएल 2025 : एकमात्र कप्तान जिसने 200 के स्ट्राइक रेट से की है अब तक बल्लेबाजी, औसत 80 से भी ऊपर

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में पंजाब किंग्स के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस सीजन में अब तक एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने अभी तक 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और उनका औसत भी 80 से ऊपर है।

श्रेयस अय्यर ने चार मैच खेले हैं और 168 रन बनाए हैं। 97 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा है। अब तक अय्यर के बल्ले से 10 चौके 14 छक्के निकले हैं। पंजाब किंग्स के लिए अय्यर ने दो पारियों में दो हाफ सेंचुरी भी लगाई है। हालांकि, बीते दो मैच में उनका बल्ला नहीं चला है, बावजूद उनकी स्ट्राइक रेट अन्य कप्तानों की तुलना में सबसे ज्यादा है।

वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने 168.75 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। पांड्या ने चार मैच की तीन पारियों में 81 रन बनाए। पांड्या के बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने इस सीजन में अब तक 161.74 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। पाटीदार ने 5 मैच की 5 पारियों में 186 रन बनाए। 17 चौके और 9 छक्के जड़ चुके हैं। रजत के बल्ले से दो हाफ सेंचुरी भी आई है और उन्हें दो बार प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी दिया गया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी शामिल हैं। उन्होंने 160.00 की स्ट्राइक रेट से पांच मैच की पांच पारियों में 184 रन बनाए हैं। रहाणे के बल्ले से 17 चौके और 12 छक्के निकले हैं।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने 150.85 की स्ट्राइक रेट के साथ 5 मैच की 5 पारियों में 178 रन बनाए हैं। सैमसन के बल्ले से 20 चौके और 7 छक्के निकले। हालांकि, संजू शुरुआती मैचों में कप्तानी के लिए उपलब्ध नहीं थे। उनकी जगह रियान पराग ने कप्तानी की थी। लेकिन, संजू एक बार फिर से टीम की कमान अपने हाथों में ले चुके हैं। फैंस को उम्मीद है कि आने वाले मैचों में उनकी बल्लेबाजी का दमखम देखने के लिए मिलेगा।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 150.61 की स्ट्राइक रेट से 5 मैच की 5 पारियों में 122 रन बनाए। 14 चौके और 4 छक्के जड़े। गायकवाड़ ने दो पारियों में सीएसके के लिए हाफ सेंचुरी भी लगाई।

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने 146.53 की स्ट्राइक रेट से 5 मैच की पांच पारियों में 148 रन बनाए। गिल के बल्ले से 16 चौके और 5 छक्के निकले।

दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग ऑलराउंडर कप्तान अक्षर पटेल ने 4 मैच की 3 पारियों में 161.11 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। अक्षर ने 56 रन बनाए हैं। अक्षर के बल्ले से 7 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के निकले हैं।

ऐसे ही सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस भी मुख्य तौर पर गेंदबाजी करते हैं। बल्लेबाजी में कमिंस ने 155.55 की स्ट्राइक रेट से 5 मैच की 5 पारियों में 56 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के भी आए।

सबसे निचले स्थान पर हैं लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत, जिन्होंने सिर्फ 59.37 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। पंत ने 5 मैच की चार पारियों में महज 19 रन बनाए। पंत के बल्ले से इस सीजन में एकमात्र छक्का ही लगा है।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

26/11 हमले के आतंकियों को मिले पाकिस्तान का ‘निशान-ए-हैदर’ सम्मान, तहव्वुर राणा की थी ख्वाहिश

Read Next

मेरठ: पति की कातिल मुस्कान का अल्ट्रासाउंड में खुला बड़ा राज, सौरभ की हत्‍या के पहले से ही थी गर्भवती

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com