अनुभव के साथ और बेहतर बन जाएंगे प्रियांश आर्य : अजय जडेजा

कोलकाता । पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने पंजाब किंग्स के युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य की जमकर तारीफ की। आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में प्रियांश ने शानदार प्रदर्शन किया। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में आर्य ने 35 गेंदों में तेज 69 रन बनाए और पंजाब किंग्स को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने बेहतरीन टाइमिंग और आक्रामकता के साथ बल्लेबाजी की और पावरप्ले में लगभग 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

24 वर्षीय प्रियांश आर्य का यह पहला आईपीएल सत्र है और वह लगातार टीम के लिए अच्छे रन बना रहे हैं। उन्होंने अब तक नौ पारियों में 323 रन बना लिए हैं और इस सीजन 300 रन पार करने वाले दसवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस पारी के बाद वह रन बनाने के मामले में दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल से आगे नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। राहुल के भी इतने ही रन हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट कम है, इसलिए वह दसवें स्थान पर हैं।

अजय जडेजा ने जियोहॉटस्टार पर कहा, “प्रियांश ने बिल्कुल उसी तरह बल्लेबाजी की जैसे वह आमतौर पर करते हैं। वह शुरुआत में हर गेंद को जोर से मारने नहीं निकले, बल्कि समझदारी से खेले। जब स्पिन गेंदबाज आए या विपक्षी टीम ने दबाव बनाया तो उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में संयम दिखाया। समय आने पर उन्होंने फिर से आक्रामकता दिखाई। यह लचीलापन उन्हें और बेहतर खिलाड़ी बनाएगा। आज का दिन उनके लिए संतोषजनक रहा होगा।”

पंजाब किंग्स ने सूखी पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 201 रन बनाए। आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर 120 रनों की शानदार साझेदारी की। आर्या के आउट होने के बाद प्रभसिमरन ने मोर्चा संभाला और 49 गेंदों में 83 रन की शानदार पारी खेली।

हालांकि कोलकाता में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही थी, जिसके कारण मैच रद्द कर दिया गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। इस नतीजे से पंजाब किंग्स नौ मैचों में 11 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स नौ मैचों में सात अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने प्रभसिमरन की बल्लेबाजी की सराहना करते हुए कहा, “उनके शॉट्स में शानदार ताकत थी। पहले कुछ समय उनका स्ट्राइक रेट 120 से 130 के बीच रहा, लेकिन फिर उन्होंने तेजी से रन बनाना शुरू किया। उन्होंने मैदान के चारों ओर बड़े-बड़े शॉट्स लगाए, जिससे विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बढ़ गया।”

अब पंजाब किंग्स अपना अगला मुकाबला बुधवार को सबसे निचले पायदान पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी और बल्लेबाजी में मिली इस सकारात्मकता को आगे भी बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

“वैश्विक स्तर पर मेक इन इंडिया”, भारत में आईफोन प्रोडक्शन शिफ्ट होने की रिपोर्ट पर बोले केंद्रीय मंत्री

Read Next

बूम-बूम बुमराह के दम पर मुंबई की लगातार पांचवीं जीत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com