हरियाणा में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपए, सीएम सैनी का ऐलान- 25 सितंबर से शुरू होगी ‘लाडो लक्ष्मी’ योजना

चंडीगढ़ । हरियाणा में 25 सितंबर से महिलाओं को 2100 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को कैबिनेट बैठक के बाद ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ को लागू करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में 1 लाख से कम आय वाले परिवारों को शामिल किया जाएगा। अगले चरण में अन्य परिवारों को इसमें शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मंत्रिमंडल ने महिलाओं के सम्मान के लिए ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी’ योजना लागू करने का फैसला लिया है। 25 सितंबर को दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर योजना की शुरुआत की जाएगी। सीएम सैनी ने बताया कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

उन्होंने कहा, “25 सितंबर 2025 को जिन बहनों की 23 साल या उससे अधिक होगी, वे सभी योजना की पात्र होंगी। विवाहित या अविवाहित दोनों को इसका लाभ मिलेगा। योजना के लाभ के लिए महिलाओं का पिछले 15 साल से हरियाणा का निवासी होना जरूरी है।”

मुख्यमंत्री ने ऐलान करते हुए कहा कि एक परिवार में महिलाओं की संख्या को लेकर कोई संख्या तय नहीं है। अगर एक परिवार में 3 पात्र महिलाएं हैं, तो तीनों को लाभ मिलेगा। सीएम नायब सिंह सैनी ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर किसी महिला को पहले से चल रही किसी सरकारी योजना के तहत 2100 रुपए से अधिक की राशि मिल रही है, तो उसे ‘लाडो लक्ष्मी’ योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि स्टेज-3 और स्टेज-4 कैंसर पीड़ित मरीजों के अलावा 54 दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित महिलाओं को अगर पेंशन मिल रही है तो उन्हें ‘लाडो लक्ष्मी’ योजना का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले चरण में 19 से 20 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। अगले 7 दिनों में योजना का गजट नोटिफिकेशन जारी होगा और एक ऐप भी लॉन्च किया जाएगा।

–आईएएनएस

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महात्मा गांधी नरेगा के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को...

हिसार में दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कुलदीप वत्स ने की निंदा, पुलिस पर कार्रवाई की मांग

झज्जर । कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने हिसार में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस पूरे मामले को...

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पशु एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सांसद निधि के तहत पशु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। यह 'सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स' (पशुओं के प्रति...

विपक्ष की सोच सिर्फ घर की बहन-बेटी तक सीमित, गरीब परिवार की महिलाओं को सांसद नहीं देखना चाहते : सम्राट चौधरी

‎पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे नारी...

झारखंड : गिरिडीह में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वाले फरार

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवाखदर गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रजीना खातून...

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

परिसीमन: भारत ने आंतरिक मामलों में दखल देने की पाकिस्तान की कोशिशों को किया खारिज

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत में चल रही परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान को सख्ती से खारिज कर दिया। इस्लामाबाद...

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

विजय ने टीवीके का घोषणापत्र किया जारी, कल्याणकारी योजनाओं और 1.5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा

चेन्नई । अभिनेता से राजनेता बने विजय ने गुरुवार की शाम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें व्यापक कल्याणकारी योजनाओं,...

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना । बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

admin

Read Previous

अगर वोट का अधिकार खो दिया गया, तो सब कुछ खो जाएगा : राहुल गांधी

Read Next

नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी का प्रस्तावित दौरा, ड्रोन फैक्ट्री का कर सकते हैं निरीक्षण

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com