सिद्दारमैया सरकार हर क्षेत्र में विफल: बी. वाई विजयेंद्र

बेंगलुरु । कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बी. वाई विजयेंद्र ने सिद्दारमैया सरकार को विफल बताया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने अपनी कार्यशैली से यह जाहिर कर दिया है कि उसे जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। अगर होता, तो आज वो इस तरह की स्थिति में नहीं होती, जैसा कि वर्तमान में है। इस सरकार की विश्वसनीयता मौजूदा समय में पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।

बी. वाई. विजयेंद्र ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में दावा किया कि यह सरकार आबकारी नीति की बात करें, चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए भगदड़ की बात करें या आप भ्रष्टाचार की बात कर लें। कुल मिलाकर यह सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुई।

भाजपा नेता ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा समय में कर्नाटक सरकार में मंत्री जमीर अहमद खान के निजी सचिव सरफराज अहमद के पास से 14.5 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। राज्य में विकास का कोई काम नहीं हुआ है। इसके विपरीत भ्रष्टाचार में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। इस सरकार में विकास का कोई काम नहीं हुआ है।

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि अब यह सरकार अपनी विफलता को स्वीकार करने के बजाए केंद्र सरकार पर धन आवंटित करने के मामले में भेदभाव करने का आरोप लगा रही है, जबकि इन आरोपों में बिल्कुल भी सत्यता नहीं है। सिद्दारमैया सरकार सच्चाई को स्वीकार करने से बच रही है। यह इंदिरा गांधी वाला आपातकाल राज्य में लाने की कोशिश कर रही है। यह सरकार मीडिया पर प्रहार कर रही है और सोशल मीडिया पर उन लोगों को चिन्हित करके निशाना बना रही है जो इस सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

भाजपा नेता बी. वाई. विजयेंद्र ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार आलोचना से बच रही है। मेरा सीधा सा सवाल है कि क्या यह लोकतंत्र है? यह सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हो रही है। भाजपा इस सरकार की सच्चाई को उजागर करने जा रही है। हम अग्रिम पंक्ति में पहुंचकर लोगों को बताएंगे कि किस तरह से राज्य सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। इस राज्य की स्थिति ऐसी बन चुकी है कि कोई भी निवेशक यहां पर निवेश नहीं करना चाहता। सभी लोग निवेश करने से बच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कार्यशैली से नाखुश निवेशक अब राज्य में निवेश नहीं करना चाहते हैं। इसका सीधा असर युवाओं पर पड़ रहा है। उनके लिए रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं। हम इस बारे में राज्य सरकार से सवाल करेंगे कि क्या यह लोकतंत्र है। हम लोगों के बीच में जाकर कांग्रेस सरकार की पोल खोलेंगे।

–आईएएनएस

अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव: युद्ध खत्म करने की शर्तें तय

तेहरान । ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ दो हफ्ते का सीजफायर युद्ध के खत्म होने का संकेत नहीं है, क्योंकि उसके...

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने रिहाई की याचिका खारिज की

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है।...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

ईरान पर हमला टलने के बाद बोले शिया नेता, ’40 दिन बाद हुई हक की जीत, झुके अमेरिका और इजरायल’

लखनऊ । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए टालने की घोषणा और तेहरान द्वारा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

आईआरजीसी के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत

तेहरान/तेल अवीव । ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की खुफिया विंग के प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत हो गई है। ईरानी स्टेट मीडिया ने बयान जारी कर इसकी...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का...

भाजपा ने पुडुचेरी को केवल झूठ और जुमले दिए हैं: डॉली शर्मा

पुडुचेरी । कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने राहुल गांधी के पुडुचेरी आने को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पुडुचेरी के लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए काफी...

admin

Read Previous

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर कपिल सांगवान के करीबी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Read Next

सिंहावलोकन 2025 : बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटी कपल्स के घर खुशियों ने दी दस्तक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com