संकट के समय पाकिस्तान और कांग्रेस की भाषा एक जैसी, इससे ज्यादा उम्मीद नहीं: कविंदर गुप्ता

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता कविंदर गुप्ता ने कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए विवादास्पद बयान की शनिवार को कड़ी आलोचना की।

कविंदर गुप्ता ने कहा कि हमें कांग्रेस से इससे ज्यादा कुछ उम्मीद नहीं है। देश जानता है कि जब भी कोई संकट आता है तो पाकिस्तान और कांग्रेस की भाषा एक जैसी हो जाती है। इसलिए, अगर चरणजीत सिंह चन्नी ने ऐसा बयान दिया है तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है।

उन्होंने चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा, “चन्नी का यह बयान अप्रत्याशित नहीं है। वह स्पष्ट रूप से पाकिस्तान समर्थक हैं। हाल ही में मणिशंकर अय्यर के बयान ने भी यही मानसिकता उजागर की थी। ये लोग पाकिस्तान द्वारा पोषित ‘मौत के एजेंट’ की तरह व्यवहार करते हैं।”

गुप्ता ने अपने बयान में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “यह अच्छा है कि बिलावल भुट्टो को अब रास्ता समझ में आ रहा है। उन्हें अपने पिता जुल्फिकार अली भुट्टो का हश्र याद रखना चाहिए, जिन्हें पाकिस्तान में फांसी दी गई थी। पाकिस्तान में न तो सरकार के प्रति वफादारी है और न ही सेना के प्रति। वहां की सरकार और सेना मिलकर भारत में आतंकवाद को बढ़ावा दे रही हैं। बार-बार आत्मसमर्पण और हार का सामना करने के बावजूद पाकिस्तान में शर्मिंदगी का कोई भाव नहीं है।”

भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के साथ आयात-निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंधों का जिक्र करते हुए गुप्ता ने इसे एक रणनीतिक कदम बताया। उन्होंने कहा, “यह प्रतिबंध पाकिस्तान को आर्थिक रूप से कमजोर करने और उसे भूखा रखने की दिशा में एक और प्रभावी कदम है। भारत ने हमेशा अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर ठोस सबूतों के साथ पाकिस्तान की असलियत को उजागर किया है। इसके परिणामस्वरूप, पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर अलग-थलग कर दिया गया है। वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान अपनी गलत नीतियों के कारण स्वयं ढह जाएगा। हमारे देश ने अपनी नीतियों और कूटनीति के दम पर वैश्विक मंच पर अपनी साख बनाई है।”

–आईएएनएस

बजट सत्र : विपक्ष ने भाजपा पर कसा तंज, राजद और सपा ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर जनता की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगा रहा है। राजद सासंद मीसा भारती ने निशाना साधते हुए...

जोगी रमेश पर सीएम चंद्रबाबू नायडू और लोकेश के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए मामला दर्ज

अमरावती । आंध्र प्रदेश पुलिस ने पूर्व मंत्री और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआर) के नेता जोगी रमेश के खिलाफ मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और आईटी एवं एचआरडी मंत्री...

आय से अधिक संपत्ति मामले में बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

नई दिल्ली । आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली...

केंद्रीय बजट समावेशी विकास और सर्वस्पर्शी सशक्तीकरण की निरंतरता वाला है : मुख्तार अब्बास नकवी

रामपुर । केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्र की मोदी सरकार की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास और सर्वस्पर्शी...

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन छात्र एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस घटना से कूच...

पुणे पोर्श एक्सीडेंट मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी आदित्य सूद सहित तीन को मिली नियमित जमानत

नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने पुणे के बहुचर्चित पोर्श कार दुर्घटना मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी आदित्य अविनाश सूद को नियमित जमानत दे दी...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होगा

जम्मू । जम्मू-कश्मीर विधानसभा का 27 दिन लंबा बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस बार सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्ष मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

आम बजट युवाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देने वाला : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद भवन में बजट पेश किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आम बजट 2026-27 को एक लोक-कल्याणकारी और...

एमएसएमई के लिए भारत सरकार का बजट बहुत अच्छा: जीतन राम मांझी

नई दिल्ली । केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा है कि एमएसएमई के माध्यम से भारत की आर्थिक...

पीएम मोदी के जालंधर दौरे से पहले पंजाब डीजीपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

जालंधर । पंजाब पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी जालंधर दौरे की तैयारियां तेज कर दी हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स'...

admin

Read Previous

पाकिस्तान की गीदड़ भभकी से भारत डरने वाला नहीं : जीतन राम मांझी

Read Next

पाकिस्तान से तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी और वायुसेना प्रमुख के बीच हुई महत्वपूर्ण मुलाकात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com