शिवसेना को बदलापुर में बड़ा झटका, उपशहर प्रमुख प्रवीण राऊत समेत कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

बदलापुर । महाराष्ट्र के बदलापुर में शिवसेना (शिंदे गुट) को राजनीतिक रूप से बड़ा झटका लगा है। कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद में स्वीकृत नगरसेवक पद को लेकर नाराज चल रहे शिवसेना के उपशहर प्रमुख प्रवीण राऊत ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है।

प्रवेश कार्यक्रम में विधायक किसन कथोरे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। भाजपा के नगराध्यक्ष रुचिता घोरपड़े, पूर्व नगराध्यक्ष राजेंद्र घोरपड़े, गटनेते शरद तेली और शहराध्यक्ष किरण भोईर सहित कई पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

प्रवीण राऊत के साथ शिवसेना की नगरसेविका दीपाली लामतुरे के पति गणेश लामतुरे ने भी भाजपा में प्रवेश किया, जिससे शिवसेना की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रवीण राऊत ने कहा कि उन्होंने 25 साल तक ईमानदारी से पार्टी के लिए काम किया। लेकिन, स्थानीय नेतृत्व से उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को हमेशा दोयम दर्जे का व्यवहार मिला। विधायक किसन कथोरे ने बिना नाम लिए शिवसेना के शहर नेतृत्व पर घराणेशाही और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शिंदे गुट में चल रही घराणेशाही को तोड़ने के लिए ही यह कदम उठाया गया है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए नगर परिषद चुनाव में प्रवीण राऊत की पत्नी शीतल राऊत निर्विरोध शिवसेना से नगरसेविका चुनी गईं, जबकि उनकी वहिनी विजया राऊत भी शिवसेना से निर्वाचित हुई हैं। ऐसे में अब इन तीन नगरसेविकाओं का राजनीतिक समर्थन किस ओर रहेगा, इस पर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इसके अलावा, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के उबाठा क्षेत्र के शहर संपर्क प्रमुख प्रशांत पालांडे ने भी भाजपा में प्रवेश कर लिया है, जिससे शिंदे गुट के लिए चिंता और बढ़ गई है।

वहीं, प्रवीण राऊत को भाजपा से स्वीकृत नगरसेवक पद मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। इस प्रवेश से स्थानीय स्तर पर राजनीतिक समीकरण बदलने की उम्मीद जताई जा रही है।

–आईएएनएस

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

दिसंबर के फ्लाइट संकट के बाद इंडिगो में बड़ा बदलाव, सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली । मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इंडिगो को संचालित...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

ईसीआई मतदाताओं या चुनाव कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस रखेगा: ज्ञानेश कुमार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ....

तेहरान का आसमान हुआ काला, जहरीली बारिश से बचने की लोगों को दी गई सलाह

तेहरान । ईरान की राजधानी का आसमान काले धुएं के गुबार में डूब गया है। हवा जहरीली हो गई है, और यह आम लोगों की जान के लिए आफत का...

निशांत कुमार के जदयू में आने से संगठन होगा मजबूत: ललन सिंह

पटना । केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने पर कहा कि यह अच्छी बात है और...

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के लोगों को 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के ऐतिहासिक प्रोजेक्ट समर्पित करने...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

महिलाओं के संघर्ष और बलिदान को नमन; सीएम रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति की ऊर्जा को सराहा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला बुद्धिजीवियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 'भारती-नारी से नारायणी' समारोह में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के योगदान, साहस और...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

दुबई एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें आंशिक रूप से बहाल

दुबई । एमिरेट्स एयरलाइंस के बाद दुबई एयरपोर्ट ने आंशिक तौर पर हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। एमिरेट्स के...

admin

Read Previous

ट्रंप बोले ‘ग्रीनलैंड पर पीछे हटने का सवाल नहीं’, मैक्रों और नाटो चीफ से बातचीत के स्क्रीनशॉट्स किए शेयर

Read Next

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एआई का बहुभाषी और वॉयस-आधारित होना जरूरी : अधिकारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com