विपक्ष की गलतियों की वजह से भाजपा जीत रही है : वारिस पठान

मुंबई । एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्‍होंने विपक्ष की लगातार हार पर टिप्‍स देने की बात कही है। वारिस पठान ने कहा कि विपक्ष की गलतियों की वजह से भाजपा जीत रही है। विपक्ष के पास कोई नीति नहीं है।

वारिस पठान ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि विपक्ष अपने घमंड और जिद में बैठा है। वे खुद को नहीं देखते और अपनी नाकामियों को मानने से इनकार करते हैं। वे अपनी हार के लिए दूसरों को दोष देते हैं, खासकर हमें। बिहार में, जब हमने सुझाव दिया कि अलायंस को चुनाव के लिए मिलकर काम करना चाहिए ताकि विपक्ष में फूट न फैले, तो वे इस मामले को तेजस्वी के घर तक ले गए। हमारे बिहार अध्‍यक्ष वहां तक ​​गए और चेतावनी दी कि तेजस्वी को लालू के जमाने की गलतियों का हिसाब देना होगा।

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज होने पर वारिस पठान ने कहा कि हमने सुना है कि नेशनल हेराल्ड केस कई सालों से चल रहा है और अभी जांच एजेंसियां ​​इसकी जांच कर रही हैं। जो भी सच है, वह सामने आएगा।

वारिस पठान ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के जिहाद वाले बयान पर कहा, “मैंने हमेशा मुस्लिम समुदाय के उलेमाओं का सम्मान किया है और आगे भी करता रहूंगा। हमने इनके चरणों में बैठकर इस्लाम सीखा है।” स्कॉलर हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि उनके खिलाफ कोई कमेंट करना सही है। मेरा मानना ​​है कि भाजपा का एजेंडा लोगों को पोलराइज करना, बांटने वाली राजनीति करना और मुसलमानों के खिलाफ नफरत भड़काना है। वे ‘जिहाद’ का असली मतलब भी नहीं समझते। भाजपा के मंत्रियों ने खुद संसद में कहा है कि ‘लव जिहाद’ जैसा कोई कॉन्सेप्ट नहीं है और ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।

वारिस पठान ने सवाल किया कि भाजपा सरकार में मुस्लिम मंत्री ने गैर-मुस्लिम में शादी नहीं की है। क्‍या यह लव जिहाद है। सरकार लोगों का ध्‍यान भटकाने के लिए इस तरह के मुद्दे को उठाती है।

मुंबई में बढ़ते एयर पॉल्यूशन पर वारिस पठान कहते हैं, मुंबई में लोगों को फेफड़ों में गहरी तकलीफ हो रही है। इस एयर पॉल्यूशन को ठीक से कंट्रोल करना और कम करना सरकार की जिम्मेदारी है। अगर इसे कंट्रोल नहीं किया गया, तो सरकार का मकसद क्या है? पॉल्यूशन बढ़ रहा है। इसे तुरंत रोकना चाहिए, क्योंकि यह पब्लिक सेफ्टी और पब्लिक हेल्थ का मामला है।

–आईएएनएस

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, राहत उपाय बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की...

तृणमूल के दो सांसदों और एक विधायक ने बंगाल के सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लिया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में पूर्वी मिदनापुर जिले के कोलाघाट में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के दो बागी लोकसभा सदस्यों और एक विधायक ने...

झारखंडः जल जीवन मिशन की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग का निर्देश, जल संरक्षण के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना

रांची । झारखंड सरकार ने जल जीवन मिशन की योजनाओं की निगरानी को और प्रभावी बनाने, भू-जल स्तर सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के...

यौन हिंसा के मामलों में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जीरो एफआईआर से पुनर्वास तक के लिए जारी किए 19 निर्देश

रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने यौन हिंसा और दुष्कर्म पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुनर्वास व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार और पुलिस...

भाजपा की आपत्ति के बाद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज, सूचना छिपाने का आरोप

भोपाल । मध्य प्रदेश में राज्यसभा के चुनावों के रिटर्निंग ऑफिसर ने मंगलवार को कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज कर दिए। इससे पहले दिन में,...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों में बातचीत, क्षेत्रीय तनाव कम करने पर चर्चा

तेहरान । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और सऊदी विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने फोन पर बातचीत की।...

मध्य प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष सिर्फ कागजों पर: कांग्रेस

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने मध्य प्रदेश के किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया, साथ ही कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण वर्ष...

admin

Read Previous

मुंबई: सांताक्रूज के स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Read Next

केरल के सीएम विजयन की पत्नी को छोड़कर पूरे परिवार को ईडी का नोटिस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com