बिहार चुनाव पर महुआ माजी का सवाल: ‘जनता से ज्यादा वोटिंग हुई, जांच जरूरी’, ओवैसी के बयान पर जताई सहमति

रांची । बिहार चुनाव में एनडीए को मिली जीत के बाद जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने रविवार को कई मुद्दों पर टिप्पणी की। उन्होंने न सिर्फ चुनाव परिणामों पर सवाल उठाए, बल्कि लालू परिवार में जारी घमासान और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर भी बात की।

बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर महुआ माजी ने कहा कि चुनावों में कभी किसी की जीत होती है, कभी किसी की, यह सिलसिला चलता रहता है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार होने का फायदा भी सत्ता पक्ष को मिलता है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले 10-10 हजार रुपए खाते में देना, तरह-तरह की सौगातें देना और कई वादे करना सत्ता में रहने वालों के लिए आसान होता है। विपक्ष इन सब चीजों से वंचित रहता है।

सांसद ने वोटों की गिनती पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि जनता से ज्यादा वोटिंग हुई। काउंटिंग को लेकर भी शंका है। यह सब जांच का विषय है और अगर कोई विवाद है, तो जांच के बाद सच सामने आना चाहिए।

लालू परिवार में जारी घमासान और रोहिणी आचार्य के बयान पर महुआ माजी ने कहा कि यह पूरी तरह पारिवारिक मामला है, इसलिए राजनीतिक टिप्पणी करना उचित नहीं। उन्होंने कहा कि हार के बाद समीक्षा होती है, लोग दुखी होते हैं, ऐसे में कई बार भावनाओं में बहकर कोई बयान आ जाता है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि उस पर टिके रहा जाए। समय के साथ बातें ठीक हो जाती हैं, कमियां समझ में आती हैं। राजनीति में ये सब चलता रहता है।

बिहार में महागठबंधन से झामुमो की दूरी पर सवाल पूछा गया तो महुआ माजी ने सीधे तौर पर कहा कि हेमंत सोरेन का कद राष्ट्रीय स्तर पर है। उन्होंने दावा किया कि अगर हेमंत सोरेन गठबंधन में होते और बिहार में चुनाव प्रचार करने जाते, तो महागठबंधन का परिणाम काफी बेहतर होता।

कांग्रेस पार्टी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया टिप्पणी पर महुआ माजी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति को ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। इससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान कि भाजपा को रोकने की जिम्मेदारी अकेले मुस्लिमों की नहीं, पर महुआ माजी ने सहमति दिखाई। उन्होंने कहा कि विपक्ष की सभी पार्टियों की जिम्मेदारी है कि वे लोकतंत्र को मजबूत करें। हमारा देश राजतंत्र की ओर बढ़ रहा है, जो बेहद खतरनाक है। एक हाथ में सत्ता का केंद्रीकरण तानाशाही को जन्म देता है। झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन ने इस दिशा में मजबूत भूमिका निभाई है।

–आईएएनएस

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

दिसंबर के फ्लाइट संकट के बाद इंडिगो में बड़ा बदलाव, सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली । मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इंडिगो को संचालित...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

ईसीआई मतदाताओं या चुनाव कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस रखेगा: ज्ञानेश कुमार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ....

तेहरान का आसमान हुआ काला, जहरीली बारिश से बचने की लोगों को दी गई सलाह

तेहरान । ईरान की राजधानी का आसमान काले धुएं के गुबार में डूब गया है। हवा जहरीली हो गई है, और यह आम लोगों की जान के लिए आफत का...

निशांत कुमार के जदयू में आने से संगठन होगा मजबूत: ललन सिंह

पटना । केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने पर कहा कि यह अच्छी बात है और...

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के लोगों को 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के ऐतिहासिक प्रोजेक्ट समर्पित करने...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

महिलाओं के संघर्ष और बलिदान को नमन; सीएम रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति की ऊर्जा को सराहा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला बुद्धिजीवियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 'भारती-नारी से नारायणी' समारोह में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के योगदान, साहस और...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

दुबई एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें आंशिक रूप से बहाल

दुबई । एमिरेट्स एयरलाइंस के बाद दुबई एयरपोर्ट ने आंशिक तौर पर हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। एमिरेट्स के...

admin

Read Previous

‘हॉलीवुड की नकल लगता है बॉलीवुड शब्द’, सुभाष घई ने जताई नाराजगी

Read Next

भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी का धमाकेदार डांस देख फैंस रह गए दंग, एक्सप्रेशन ने लूटा दिल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com