पश्चिम बंगाल में टीएमसी का अंतिम समय आ गया है, अगली बार बनेगी भाजपा सरकार: नरेंद्र कश्यप

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि जनता टीएमसी से परेशान हो गई है और अगले चुनाव में भाजपा को सत्ता में ला रही है।

यूपी सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल में आए दिन हिंसा हो रही है। वहां कोई सुरक्षित नहीं है। जनता टीएमसी सरकार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से परेशान हो गई है। इसीलिए जनता बदलाव चाह रही है। जनता को भी पता है कि भाजपा सरकार में ही विकास हो सकता है।”

मालदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल सरकार पर दिए गए बयान पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने बिल्कुल सही बात कही है। जिस तरह ममता बनर्जी ने बंगाल में घुसपैठियों को बसाकर और एक खास समुदाय पर फोकस करके तुष्टीकरण की नीति अपनाकर लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की है, उससे आज राज्य में बहुत खराब हालात हो गए हैं।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा था उसमें कुछ गलत नहीं है। इसका समर्थन हम ही नहीं, पूरा देश कर रहा है। आज पश्चिम बंगाल का क्या हाल है, इसके बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है। इसीलिए जनता भाजपा को सत्ता में लेकर आ रही है और टीएमसी का अंतिम समय आ गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में कहा था कि भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ और घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। पश्चिम बंगाल के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती घुसपैठ की है। दुनिया के विकसित और समृद्ध देश हैं, जिन्हें पैसों की कोई कमी नहीं है, वे अपनी जगह से घुसपैठियों को निकाल रहे हैं। पश्चिम बंगाल से भी घुसपैठियों को निकालना बहुत जरूरी है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि जनता को भी पता चल गया है कि ये लोग जिस भी मुद्दे पर बात कर रहे हैं, उसका कोई मतलब नहीं है। जनता अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली है। जनता को भी पता चल गया है कि कौन प्रदेश का विकास कर सकता है।

–आईएएनएस

एलपीजी गैस संकट को लेकर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर उठाए सवाल

नई दिल्ली । देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

दिसंबर के फ्लाइट संकट के बाद इंडिगो में बड़ा बदलाव, सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली । मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इंडिगो को संचालित...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

ईसीआई मतदाताओं या चुनाव कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा के प्रति जीरो टॉलरेंस रखेगा: ज्ञानेश कुमार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ....

तेहरान का आसमान हुआ काला, जहरीली बारिश से बचने की लोगों को दी गई सलाह

तेहरान । ईरान की राजधानी का आसमान काले धुएं के गुबार में डूब गया है। हवा जहरीली हो गई है, और यह आम लोगों की जान के लिए आफत का...

निशांत कुमार के जदयू में आने से संगठन होगा मजबूत: ललन सिंह

पटना । केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने पर कहा कि यह अच्छी बात है और...

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए पीएम मोदी का आभार जताया

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली के लोगों को 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के ऐतिहासिक प्रोजेक्ट समर्पित करने...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

महिलाओं के संघर्ष और बलिदान को नमन; सीएम रेखा गुप्ता ने नारी शक्ति की ऊर्जा को सराहा

नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला बुद्धिजीवियों के राष्ट्रीय सम्मेलन 'भारती-नारी से नारायणी' समारोह में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं के योगदान, साहस और...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

दुबई एयरपोर्ट पर हवाई उड़ानें आंशिक रूप से बहाल

दुबई । एमिरेट्स एयरलाइंस के बाद दुबई एयरपोर्ट ने आंशिक तौर पर हवाई सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई। एमिरेट्स के...

admin

Read Previous

‘ताज होटल को यरवदा और आर्थर रोड जेल बना दिया,’ मुंबई मेयर सस्पेंस के बीच संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर आरोप

Read Next

नई दिल्ली : द्वारका में अवैध हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com