नए चेहरे पर दांव लगाकर बाजी पलटने के प्रयास में लगी बसपा

लखनऊ, 5 फरवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सत्ता पाने लिए नए समीकरण के हिसाब से मैदान में चौसर सजा रही हैं। बसपा इस बार अधिकतर सीटों पर नए को मौका दे रही है। पार्टी में पहली पंक्ति के नेता बहुत पहले नाता तोड़ चुके है।

कुछ लोग सपा में चले गये। इसी कारण नए चेहरे पर दांव खेल बाजी पलटने में बसपा लगी हुई है।

बसपा मुखिया इस बार की सूची चरण बद्ध तरीके से उम्मींदवार घोषित कर रही है। वह कोई भी रिस्क लेने के मूड में नहीं है। जातीय व क्षेत्रीय समीकरण के आधार पर उन्हीं पर दांव लगाया जा रहा है, जिनकी अपने क्षेत्र में स्थिति बेहतर है। यही कारण है कि बसपा की जो भी सूची आ रही है उनमें से अधिकतर सीटों से पुराने नेताओं के नाम गायब है। बसपा ने वर्ष 2017 के चुनाव में 118 सीटों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए नंबर दो पर रही थी, लेकिन इस बार वह प्रत्याशी इन सूची में नजर नहीं आ रहे है।

बसपा के एक बड़े नेता ने बताया कि पार्टी छोड़कर जाने वालों को उनके घर पर शिकस्त देने की रणनीति है। दूसरी पार्टियों से लड़ने वाले ऐसे उम्मीदवारों के खिलाफ उसी जाति के उम्मीदवार को मैदान में उतराने पर सहमति बनी है। बसपा अपने व्यापक प्रचार अभियान में बसपा छोड़ने वालों को अपनी पार्टी का न होने का भी बता रही है। उनके खिलाफ और तीखे रूप में प्रचार किया जा रहा है। अभी तक पूरब से लेकर पश्चिम तक जितने भी प्रत्याशी उतारे गये हैं। वह अपने क्षेत्र के जीताऊ और टिकाउ है। इसीलिए मायावती ने दांव खेला है।

वर्ष 2007 के चुनाव में सोशल इंजीनियरिंग के बलबूते सरकार बनाने वाली बसपा इस चुनाव के बाद से ही लगातार हाशिये की तरफ बढ़ रही है। अब इसके पीछे कारण चाहे पार्टी छोड़ कर जाने वाले नेताओं की लंबी फेहरिस्त हो या फिर आम जनमानस के बीच व्याप्त भ्रांतियां, इसके बारे में पार्टी ही बखूबी बता सकती है। लेकिन चुनाव से पहले शीर्षस्थ स्तर पर हुई समीक्षा बैठकों की झलक टिकट बंटवारे को लेकर साफ दिखाई देती है। समीक्षा के दौरान भितरघात से बचने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती की तरफ से नए चेहरों को मैदान में उतारा गया है।

वर्ष 2012 के चुनाव में बसपा के खाते में 39 सीटें आई थी। इनमे 2017 के चुनाव में पार्टी ने 25 सिटिंग एमएलए को मैदान में उतारा था। 2017 के चुनाव में कुल 2 ही सीटे हीं पार्टी के खाते में आई थी। इनमे दो उम्मीदवार ऐसे हैं जो पहले 2012 फिर 2017 और अब 2022 यानी तीन चुनावों से लगातार बसपा के टिकट पर मैदान में हैं।

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक प्रसून पांडेय कहते हैं कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरएलडी नेता जयंत चौधरी, सुभासपा नेता ओमप्रकाश राजभर समेत कई छोटे दलों से गठबंधन कर भाजपा के लिए व्यूह रचना तैयार की हो। कांग्रेस ने महिलाओं को मैदान में उतार कर जंेडर राजनीतिक का पाशा फेंका है। भाजपा ने हिन्दुत्व ब्रांड योगी को आगे बढ़ाकर अपने ऐजेंडे को धार दे रहे है। लेकिन सूबे की करीब 22 फीसदी दलित आबादी को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता है।

पश्चिमी यूपी में बसपा मुस्लिम प्रत्याशियों पर दांव लगाने से नहीं चूकी है। क्योंकि, अगर आरएलडी और सपा गठबंधन से मुस्लिम समुदाय छिटकता है, तो उसके पास बसपा एक विकल्प मौजूद रहेगा। अभी तक जो समीकरण बन रहे हैं। उससे कहा जा सकता है पश्चिमी यूपी में मायावती एक बड़े गेमचंेजर की भूमिका अदा कर सकती है।

–आईएएनएस

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़, भाजपा का आरोप- ब्लॉक किया गया पार्टी का बटन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी...

महिला के संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मासिक धर्म, जानें नियमित करने के तरीके

नई दिल्ली । मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण...

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

पूर्व डिप्लोमैट ने ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग की घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला बताया

नई दिल्ली । व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग की घटना को लेकर भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत की। भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स...

ट्रंप समेत चार अमेरिकी राष्ट्रपति जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बड़े हमले से बाल-बाल बचे। ट्रंप अकेले नहीं बल्कि हमलों से बच कर निकलने वाले ऐसे अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों का इतिहास लंबा...

editors

Read Previous

सचिन तेंदुलकर ने 1000वें वनडे के लिए टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

Read Next

बिहार में छोटी नदियों को जोड़ने का होगा काम, मुख्यमंत्री ने दिए योजना बनाने के निर्देश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com