कौन है अब्दुल रहमान मक्की जिसे यूएनएससी ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया?

नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को पाकिस्तान के आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 आईएसआईएल (दाएश) और अल कायदा प्रतिबंध समिति के तहत मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया गया है। आइए जानते हैं कौन है अब्दुल रहमान मक्की? अब्दुल रहमान मक्की को भारत सरकार ने 27 अक्टूबर 2020 को विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकी घोषित किया था। इसके बाद से ही चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत और अमेरिका के मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर अड़ंगा डालता रहा है। भारत ने पिछले साल भी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के इस नेता को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की मांग की थी, लेकिन चीन ने बीच में अडंगा लगा दिया था। जून में इसको लेकर भारत ने चीन की आलोचना भी की थी।

गृह मंत्रालय के मुताबिक अब्दुल रहमान मक्की का जन्म 10 दिसम्बर 1954 को पाकिस्तान में हुआ। मक्की लश्कर-ए-तैयबा के राजनीतिक कार्य विंग/ शाखा का प्रमुख है और लश्कर-ए-तैयबा के विदेशी संबंधी विभाग के प्रमुख के रूप में भी कार्य कर रहा है। अब्दुल रहमान मक्की लश्कर-ए-तैयबा के लिए धन संग्रह करने में भी शामिल है।

अब्दुल रहमान मक्की लाल किले पर हमले सहित भारत में 7 हमलों का मास्टरमाइंड है और पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के उप प्रमुख भी है। वह लश्कर के सरगना हाफिज मोहम्मद सईद का करीबी रिश्तेदार भी है। मक्की ने अभी तक भारत में कई बड़े आतंकी वारदातों को अंजाम दिया है, जिसमें वर्ष 2000 का लाल किला हमला, वर्ष 2008 का रामपुर कैंप पर हमला, वर्ष 2018 में बारामुला, श्रीनगर हमला व बांदीपोरा हमले शामिल हैं। आतंकी संगठन लश्कर ने 26/11 के मुंबई हमले को भी अंजाम दिया था।

गृह मंत्रालय के मुताबिक मक्की ने 7 मई 2006 को हैदराबाद में ओडियन सिनेमा के अंदर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट की प्लानिंग की थी, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे। इस मामले की जांच एनआईए द्वारा की जा रही है। वहीं अमेरिकी सरकार ने भी मक्की पर 2 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के फैसले से पहले ही अमेरिका और भारत ने मक्की को घरेलू कानूनों के तहत आतंकवादी घोषित किया हुआ है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार ने वर्ष 2019 में मक्की को आतंकी वारदातों को अंजाम देने के जुर्म में गिरफ्तार भी किया था। तब पाकिस्तान पर फाइनेंशिएल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) का दबाव था। बाद में साल 2020 में पाकिस्तान की एक कोर्ट ने मक्की को आतंकी गतिविधियों को वित्तीय सुविधा देने का दोषी ठहराते हुए सजा भी सुनाई थी।

–आईएएनएस

अमेरिका के साथ बातचीत में ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव: युद्ध खत्म करने की शर्तें तय

तेहरान । ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ दो हफ्ते का सीजफायर युद्ध के खत्म होने का संकेत नहीं है, क्योंकि उसके...

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: क्रिश्चियन मिशेल को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने रिहाई की याचिका खारिज की

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है।...

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

नई दिल्ली । भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच...

मजबूत रबी फसल के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 में महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर 4.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। रबी फसल...

खड़गे की ‘अनपढ़ गुजराती’ वाली टिप्पणी का विरोध तेज, कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'अनपढ़ गुजराती' टिप्पणी पर विवाद लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को गुजरात के लोगों ने दिल्ली स्थित कांग्रेस...

ईरान पर हमला टलने के बाद बोले शिया नेता, ’40 दिन बाद हुई हक की जीत, झुके अमेरिका और इजरायल’

लखनऊ । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को दो सप्ताह के लिए टालने की घोषणा और तेहरान द्वारा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को...

एयर इंडिया ने की सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे की पुष्टि

नई दिल्ली । भारत की प्रमुख एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया में बड़ा बदलाव सामने आया है। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा की कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध...

जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर! एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा संस की एयरलाइन एयर इंडिया ने मंगलवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर...

आईआरजीसी के खुफिया प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत

तेहरान/तेल अवीव । ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की खुफिया विंग के प्रमुख मेजर जनरल खदेमी की मौत हो गई है। ईरानी स्टेट मीडिया ने बयान जारी कर इसकी...

ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

वाशिंगटन । ईरान के साथ-साथ होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार और आपूर्ति शृंखलाएं दबाव में आ रही हैं। तेल की कीमतों में तेजी से...

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित हिंदू सेवाश्रम भवन की छत पर पार्टी का...

भाजपा ने पुडुचेरी को केवल झूठ और जुमले दिए हैं: डॉली शर्मा

पुडुचेरी । कांग्रेस नेता डॉली शर्मा ने राहुल गांधी के पुडुचेरी आने को लेकर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पुडुचेरी के लोग राहुल गांधी को सुनने के लिए काफी...

admin

Read Previous

नासा के अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह पर रेत के टीलों के असामान्य घेरों को कैद किया

Read Next

राहुल गांधी ने कैंब्रिज में लोकतंत्र को मजबूत करने की ही बात की : सुप्रिया श्रीनेत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com