नवजात शिशुओं में ऑक्सीजन की कमी के इलाज के लिए वियाग्रा ‘एक संभावित समाधान’: शोध

टोरंटो । एक शोध से यह पता चला है कि इरेक्टाइल डिसफंक्शन (स्तंभन दोष) के लिए इस्‍तेमाल होने वाली दवा ‘वियाग्रा’ उन शिशुओं के इलाज में भी मदद कर सकती है, जिनमें गर्भावस्था के दौरान या जन्म के समय (नवजात एन्सेफैलोपैथी) ऑक्सीजन की कमी हो जाती है।

ऑक्सीजन की कमी वाले नवजात शिशुओं के इलाज के विकल्प सीमित हैं। ऐसे मामलों में मस्तिष्क क्षति को रोकने के लिए चिकित्सीय हाइपोथर्मिया ही एकमात्र विकल्प है, लेकिन इसे प्राप्त करने वाले 29 प्रतिशत शिशुओं में बाद में तंत्रिका संबंधी बीमारियाँ विकसित होती हैं।

कनाडा में मॉन्ट्रियल चिल्ड्रेन हॉस्पिटल (एमसीएच) के शोधकर्ताओं की एक टीम ने एक शोध में कहा कि वियाग्रा ब्रांड के तहत बाजार में मौजूूद सिल्डेनाफिल इसका एक संभावित समाधान हो सकता है।

टीम ने कहा, “यह निओनेटल एन्सेफैलोपैथी के कारण होने वाली मस्तिष्क क्षति को ठीक करने का प्रयास करने वाला पहला प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट अध्ययन है।”

चिकित्सीय हाइपोथर्मिया के बावजूद ऐसे सीक्वेल वाले शिशुओं में सिल्डेनाफिल का उपयोग सुरक्षित पाया गया।

एमसीएच में नियोनेटोलॉजिस्ट पिया विंटरमार्क ने कहा, “वर्तमान में जब किसी बच्चे के मस्तिष्क को क्षति पहुंचती है तो हम फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी या विशेष देखभाल जैसी सहायक के अलावा कुछ भी नहीं दे पाते हैं। यदि हमारे पास ऐसी दवा होती जो मस्तिष्क की मरम्मत कर सकती तो यह इन शिशुओं का भविष्य बदल सकता था। यह उनके और उनके परिवार के लिए और सामान्य रूप से समाज के लिए एक जीत होगी।”

चूहे के मॉडल पर पिछले शोध से पता चला है कि सिल्डेनाफिल में वयस्क स्ट्रोक के रोगियों में न्यूरोरेस्टोरेटिव प्रॉपर्टी हो सकती हैं। इसलिए टीम ने नवजात शिशुओं के मस्तिष्क पर इसके प्रभाव का प्रयोग करने के बारे में सोचा।

नैदानिक अध्ययन के पहले चरण में मध्यम से गंभीर नवजात एन्सेफैलोपैथी के साथ 36 सप्ताह या उससे अधिक के गर्भ में पैदा हुए 24 शिशुओं को शामिल किया गया था, जिन्हें चिकित्सीय हाइपोथर्मिया पर रखा गया था और उपचार के बावजूद उन्हें मस्तिष्क-क्षति हुई थी।

समूह में से आठ को जन्‍म के दूसरे या तीसरे दिन से सात दिन तक दिन में दो बार (कुल 14 खुराक) सिल्डेनाफिल दिया गया। वहीं तीन अन्य शिशुओं को प्लेसिबो दिया गया।

आठ में से दो शिशुओं में, सिल्डेनाफिल की पहली खुराक के बाद रक्तचाप थोड़ा कम हो गया, लेकिन उसके बाद इसकी पुनरावृत्ति नहीं हुई, जबकि प्लेसीबो समूह में किसी भी बच्चे की मृत्यु नहीं हुई।

टीम ने कहा, ”अध्ययन से यह निष्कर्ष निकलता है कि जिनके मस्तिष्क में एन्सेफैलोपैथी के कारण क्षति हुई उनमें सिल्डेनाफिल सुरक्षित और अच्छी तरह से काम करता है।

इसके अलावा सिल्डेनाफिल से इलाज किए गए पांच नवजात शिशुओं की चोट आंशिक रूप से ठीक हो गई।30 दिन के भीतर बच्‍चों में बेतहर नतीजे देेेखने को मिले।

न्यूरोडेवलपमेंटल मूल्यांकन के लिए 10 में से नौ मरीजों को 18 महीने तक देखा गया था।

विंटरमार्क ने कहा, “इस अध्ययन में नामांकित सभी नवजात शिशुओं के मस्तिष्क को आधारभूत स्तर पर महत्वपूर्ण क्षति हुई थी। ऐसे में यह उम्मीद की गई थी कि चिकित्सीय हाइपोथर्मिया के साथ इलाज किए गए नवजात एन्सेफैलोपैथी वाले नवजात शिशुओं की सामान्य आबादी की तुलना में उनमें खराब न्यूरोडेवलपमेंटल परिणाम विकसित होंगे।”

शोधकर्ता ने कहा, “सिल्डेनाफिल सस्ता है और यह देने में भी आसान है। अगर यह अध्ययन के अगले चरण में भी मददगार साबित होता है तो यह दुनिया भर में नवजात एन्सेफैलोपैथी से पीड़ित शिशुओं के जीवन को बदल सकता है।”

–आईएएनएस

ईरान की 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27 यूएवी को क‍िया निष्क्रिय: यूएई

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि देश की वायु रक्षा प्रणाली ने बुधवार को ईरान से दागी गई 13 बैलिस्टिक मिसाइलों और 27...

मध्य पूर्व तनावों के बीच कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट, सोना करीब 800 रुपए सस्ता तो चांदी 2,400 रुपए से ज्यादा फिसली

मुंबई । मध्य पूर्व में बढ़ते तनावों के बीच बुधवार के कारोबारी सत्र में कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के आंकड़ों...

मध्य प्रदेश में जनसेवा मित्रों को हटाना युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय: जीतू पटवारी

भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की मोहन सरकार द्वारा जनसेवा मित्रों को हटाने के निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह...

पालम अग्निकांड: सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

नई दिल्ली । पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने...

फिल्मी दुनिया के लोगों को धर्म के दायरे में बांधकर नहीं देखना चाहिए : मौलाना साजिद रशीदी

नई दिल्ली । फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान अगर केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर का दर्शन करना चाहती हैं तो उन्हें अपनी आस्था का शपथ पत्र देना होगा। मंदिर कमेटी ने फैसला लिया...

उत्तर प्रदेश को कैबिनेट की बड़ी सौगात; 6,969 करोड़ रुपए की लागत से बाराबंकी-बहराइच 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे बनाने की परियोजना को मंजूरी दे दी। इस परियोजना पर लगभग 6,969.04 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह 101.515 किलोमीटर लंबे एनएच-927 को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में एनएच-927 के बाराबंकी-बहराइच सेक्शन को अपग्रेड करने से इस इलाके में मौजूद सड़क की कई तकनीकी समस्याएं दूर होंगी। अभी यहां तेज मोड़, खराब ज्यामितीय डिजाइन और आबादी वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। नई 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड सड़क और लगातार सर्विस रोड बनने से इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह हाईवे बड़े कस्बों और गांवों के बीच से गुजरने के बजाय उन्हें बाईपास करेगा। इससे वाहनों की औसत गति बढ़ेगी और यात्रा का समय घटकर करीब एक घंटे रह जाएगा। इसके अलावा सड़क सुरक्षा बेहतर होगी, ईंधन की बचत होगी और वाहनों के संचालन की लागत भी कम होगी। साथ ही इससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना राज्य के कई महत्वपूर्ण आर्थिक, सामाजिक और लॉजिस्टिक्स केंद्रों को बेहतर कनेक्टिविटी देगी। अपग्रेड होने के बाद यह कॉरिडोर तीन आर्थिक केंद्रों, दो सामाजिक केंद्रों और 12 लॉजिस्टिक्स केंद्रों से जुड़ जाएगा, जिससे रुपईडीहा लैंड पोर्ट और हवाई अड्डों से बेहतर मल्टीमोडल कनेक्टिविटी होगी और इस प्रकार पूरे क्षेत्र में माल और यात्रियों की आवाजाही तेज हो सकेगी। परियोजना पूरी होने के बाद यह सड़क भारत और नेपाल के बीच व्यापार और आवागमन के लिए एक अहम कॉरिडोर बनकर उभरेगी। खासतौर पर नेपालगंज सीमा के जरिए दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और रुपईडीहा लैंड पोर्ट तक पहुंच आसान होगी। इससे बहराइच और श्रावस्ती जैसे दूरदराज जिलों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। यह परियोजना पीएम गतिशक्ति के तहत आर्थिक और लॉजिस्टिक्स नोड्स को मजबूत करेगी और कृषि व्यापार, पर्यटन, सीमा पार व्यापार तथा क्षेत्रीय निवेश को बढ़ावा देगी। सरकार ने इस परियोजना को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत मंजूरी दी है। यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) का एक मॉडल है, जिसमें 40 प्रतिशत लागत सरकार और 60 प्रतिशत निजी क्षेत्र वहन करता है। इससे डेवलपर्स पर वित्तीय दबाव कम होता है और उन्हें स्थिर रिटर्न मिलता है, जबकि राजस्व से जुड़ा जोखिम सरकार अपने पास रखती है। इस महीने आर्थिक मामलों पर कैबिनेट समिति द्वारा मंजूर की गई यह दूसरी बड़ी हाईवे परियोजना है। इससे पहले 10 मार्च को 3,630.77 करोड़ रुपए की लागत से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक नई सड़क कनेक्टिविटी बनाने को मंजूरी दी गई थी। करीब 31.42 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर से दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आर्थिक गतिविधियों और लॉजिस्टिक्स को बड़ा फायदा होगा। –आईएएनएस डीबीपी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट आर्थिक मामलों की समिति ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच तक 4-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड नेशनल हाईवे बनाने...

मिडिल ईस्ट संकट का असर: पाकिस्तान में बोझ सरकार उठाएगी या आम जनता?

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट तनाव का सीधा असर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है। ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बाद सरकार ने दो महीने के लिए...

किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों की आय और सुरक्षा बढ़ाने को सबसे ज्यादा...

उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप में काम करेगा: मनु गौड़

देहरादून । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर यूसीसी ड्राफ्ट कमेटी के सदस्य मनु गौड़ ने कहा कि उत्तराखंड का यूसीसी अन्य राज्यों के लिए एक नींव के रूप...

सीएम ममता लगातार हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयान दे रहीं : भाजपा प्रवक्ता भारती घोष

कोलकाता । भाजपा पश्चिम बंगाल मुख्यालय, 6 मुरलीधर सेन लेन से पूर्व आईपीएस अधिकारी और पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भारती घोष ने राज्य के मौजूदा गंभीर मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस...

भागलपुर में बोले सीएम नीतीश कुमार, बिहार को विकसित राज्यों में शामिल कराना सरकार का लक्ष्य

भागलपुर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपनी समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिले के लिए 442 करोड़ रुपए की लागत से 144 विकासात्मक योजनाओं...

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 प्रत्याशियों की लिस्ट

नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने केरलम (पहले केरल) समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बीच दक्षिण भारतीय...

admin

Read Previous

नाइकी 1,600 से ज्यादा कर्मचारियों की करेगी छंटनी

Read Next

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने किया संन्यास का ऐलान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com