यूपी: पुलिस लॉकअप में अब नहीं होंगे पानी के नल

आगरा, 17 नवंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के आगरा जोन के पुलिस थानों में लॉक-अप में नल और पानी की पाइपलाइन नहीं होगी।

यह हाल ही में लोगों की हिरासत में की गई आत्महत्याओं के मद्देनजर किया जा रहा है। खासकर कासगंज में जहां एक युवक ने कथित तौर पर पानी के नल से खुद को लटका लिया था।

इससे पहले आगरा के जगदीशपुरा थाने में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत एक दलित की पिछले माह चोरी का आरोप लगने के बाद पुलिस हिरासत में मौत हो गयी थी।

आगरा जोन पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) राजीव कृष्णा ने कहा, “जब संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लिया जाता है तो पूछताछ के लिए पहले से ही कुछ दिशानिर्देश जारी किए जाते हैं। हालांकि, आगरा जोन में हिरासत में मौत के दो मामले एक आगरा में और दूसरा कासगंज में होने के बाद इन दिशानिर्देशों को फिर से ठीक किया जाएगा और जिला स्तर पर पुलिस प्रमुख को इन दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा जाएगा।”

एडीजी ने कहा, “इन सुझावों में एक है जिसमें अब पुलिस स्टेशन में लॉक-अप में पानी का नल और पाइपलाइन शामिल नहीं होगी। बिजली कनेक्शन से बचा जाना चाहिए और रोशनी के स्रोत लॉक-अप से दूर होना चाहिए लेकिन फिर भी अंदर उचित रोशनी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वहां लॉक-अप में लाए गए संदिग्धों की उचित तलाशी होनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह आत्महत्या में आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली अन्य वस्तुओं जैसे ब्लेड, स्टोल या तार नहीं ले जाए।”

इन दिशानिर्देशों में यह भी आवश्यक है कि लॉक-अप पर गार्ड को संदिग्ध की गतिविधियों पर ध्यान देने के लिए निरंतर निगरानी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि थाने के प्रभारी को भी थाना लॉकअप में लाए जाने वालों से अवगत कराया जाए।

–आईएएनएस

विजय ने टीवीके का घोषणापत्र किया जारी, कल्याणकारी योजनाओं और 1.5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा

चेन्नई । अभिनेता से राजनेता बने विजय ने गुरुवार की शाम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें व्यापक कल्याणकारी योजनाओं,...

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना । बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक पेश, सांसदों में हुई तीखी बहस

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया, जो संसद के विशेष सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण विधायी कदम है। केंद्रीय विधि व...

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

ट्रंप के ‘वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स’ से लाखों अमेरिकियों को राहत, बढ़ी लोगों की आय: व्हाइट हाउस

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स” ने लाखों अमेरिकियों को बड़ी राहत दी है और रिकॉर्ड स्तर पर टैक्स रिफंड प्रदान किए हैं। व्हाइट हाउस के...

सबरीमाला समीक्षा: करोड़ों लोगों की आस्था को ‘गलत’ ठहराना अदालत के लिए सबसे कठिन काम: सुप्रीम कोर्ट

इस्लामाबाद । हाल ही में इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता से अपेक्षित परिणाम नहीं निकल सके, लेकिन फारस की खाड़ी में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के...

बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में एनआईए ने 6वें मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्‍ली । 2024 के बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के रहने वाले कुंदन कुमार उर्फ ​​कुंदन भगत के खिलाफ आरोप...

यूपी: मथुरा पुलिस ने पकड़ा 1.16 करोड़ का ‘डोडा’, हरियाणा के 2 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मांट थाना पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने...

चिराग पासवान ने अस्पताल में भर्ती चाचा पशुपति पारस से की मुलाकात, उन्हें पिता-तुल्य बताया

पटना । केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति कुमार पारस से मिलने अस्पताल पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलजेपी प्रमुख पशुपति पारस को अचानक तबीयत बिगड़ने और सांस लेने...

बिहार में नई सरकार नीतीश कुमार के रास्ते पर ही चलेगी: विजय चौधरी

पटना । भाजपा के नेता सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जदयू के विजय कुमार चौधरी ने...

परिसीमन प्रस्ताव पर भड़के सीएम स्टालिन, कहा-दक्षिण के साथ होगा अन्याय

चेन्नई । तमिलनाडु के प्रमुख राजनीतिक दल डीएमके ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन अभ्यास के विरोध में स्वर मुखर कर रखा है। परिसीमन का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि के आधार...

editors

Read Previous

पैरालंपिक (भाला फेंक): देवेंद्र ने जीता रजत, सुंदर ने जीता कांस्य

Read Next

मिशन 2023: गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल के मॉडल का अनुसरण करेगी राजस्थान भाजपा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com