माफिया की मार को भाजपा बना रही यूपी निकाय चुनाव मुद्दा

लखनऊ : यूपी में निकाय चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ रखा है। भाजपा इस चुनाव में भी कानून को लेकर विपक्ष को घेरने में लगी है। अभी हाल में मारे गए अतीक अहमद की कार्रवाई के एजेंडे को धार देने में लगे हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री ने सोमवार को प्रचार की शुरूआत की। उन्होंने विकास और राष्ट्रवाद के साथ माफियाओं की दुर्दशा का बखान किया।

राजनीतिक विश्लेषक प्रसून पांडेय कहते हैं कि भाजपा चुनाव में मुद्दे उठाना ठीक से जानती है। चाहे लोकसभा चुनाव रहा हो या फिर विधानसभा, उसने कानून व्यस्था को ही अहम मुद्दा बनाकर सत्ता पलट दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव प्रचार का इतना अनुभव है कि वो ठीक से विपक्षी दलों को जवाब देना जानते हैं।

पांडेय आगे कहते हैं कि पश्चिमी यूपी में प्रचार की शुरूआत करते हुए माफिया मुख्तार और अतीक गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई से बने माहौल को ठीक से भुनाने की कोशिश हो रही है।

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में सब चंगा बताते हुए प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था पर ध्यान खींचा। उन्होंने कहा कि आज यूपी में माफिया पर दो आंसू बहाने वाले भी नहीं बचे हैं। यूपी में माफिया का ढोलक बजाकर रसातल में पहुंचाने का काम किया गया है।

राजनीतिक जानकर कहते हैं कि भाषण की झलक से साफ दिख रहा है कि निकाय चुनाव में भाजपा का एजेंडा तो राष्ट्रवाद होगा। इसके साथ ही माफियाओं पर वार को भाजपा आगे बढ़ाकर चुनाव अपनी ओर मोड़ने के प्रयास में लगेगी।

–आईएएनएस

पश्चिम बंगाल: फाल्टा में वोटरों को धमकाने का आरोप, आयोग ने एफआईआर दर्ज करने का दिया निर्देश

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर जिला पुलिस को निर्देश दिया कि वे फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से...

भर्ती अलर्ट: नाइलेट-पटना में 5 रिसोर्स पर्सन पदों पर वैकेंसी, वॉक-इन इंटरव्यू 20 मई को

पटना । राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी-नाइलेट), पटना, ने अस्थायी और संविदात्मक (कॉन्ट्रैक्चुअल) आधार पर रिसोर्स पर्सन के अलग-अलग 5 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन...

दिल्ली पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठकों की श्रृंखला में भाग लेने के लिए पटना से नई दिल्ली के लिए...

एसएसबी में एएसआई पद पर होगी भर्ती, 4 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने समूह-'सी' (गैर-राजपत्रित, लड़ाकू, गैर-मंत्रालयी) एएसआई कैडर के लिए अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 7 पदों पर भर्ती के...

कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर प्रमोद तिवारी बोले- खतरे में है लोकतंत्र

नई दिल्ली । कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि...

पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल से की बातचीत, सीईटीए के तहत व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर की चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल के साथ वर्चुअल बैठक की।...

पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भड़के नेता, बाजवा बोले-मान समेत सभी विधायकों के हों अल्कोमीटर टेस्ट

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़े गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस और अकाली दल की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके...

नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास को खाली किया

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का...

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रा के हवाई किराए के बढ़ने पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

admin

Read Previous

अमरीन कुरैशी ने मिथुन चक्रवर्ती से मिली सीख को याद किया

Read Next

सोशल मीडिया पर अतीक अहमद का महिमामंडन करने पर दो गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com